फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Former minister Bharat Bhushan Ashu on five day remand in money laundering case

पंजाब के पूर्व मंत्री आशु पांच दिन के रिमांड पर: ईडी का दावा- फर्जी कंपनियों के जरिए टेंडर घोटाले की रकम लूटी

Fri, 02 Aug 2024 10:26 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 02 Aug 2024 10:26 PM IST
सार

ईडी ने वीरवार को जालंधर में पूछताछ के लिए पूर्व मंत्री आशु को बुलाया था। देर शाम ईडी अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आशु को पांच दिन के रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
Former minister Bharat Bhushan Ashu on five day remand in money laundering case
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता भारत भूषण आशु की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। ईडी ने आशु को वीरवार रात पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किया था। ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि आशु ने फर्जी कंपनियों के जरिए टेंडर घोटाले की रकम लूटी है। यह शेल कंपनियां आशु के कहने पर तैयार की गई थी, ताकि इन शेल कंपनियों का उपयोग कर टेंडर के रकम में बड़ा घोटाला किया जा सके। 

विज्ञापन


आशु ने यह फर्जी कंपनियां निर्दोष और भोले भाले लोगों के केवाईसी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, हस्ताक्षर आदि लेकर खोली थीं। जिन लोगों के दस्तावेज लगाकर आशु ने यह फर्जी कंपनियां खोली थीं, उन्हें भी इसके बारे में पता नहीं था। ईडी की पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि इन शेल कंपनियों के जरिये करोड़ों रुपये की ट्रांजेक्शन हुई है।
विज्ञापन


12 पन्नों की स्टेटमेंट लिखवाई
ईडी ने पूछताछ के दौरान जब आशु के सामने उसका कच्चा चिट्ठा खोलकर रखा तो उसके पास कोई जवाब नहीं था। ईडी ने आशु से 12 पेज की स्टेटमेंट लिखवाई, जिसमें आशु साफ मुकर गए कि इन पैसों से उसका कोई लेना देना है। ईडी की तरफ से अदालत में एडवोकेट अजय पठानिया पेश हुए, जिसमें उन्होंने मजबूती से ईडी का पक्ष रखा कि आशू जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। आशू के पास से सवा दो करोड़ रुपये की कीमत के सोने के बिस्कुट मिले हैं। तीन ऐसी जायदाद का पता चला है जो उसने अपने बेटे बेटी के नाम पर ले रखा था। इन पैसों में करप्शन मनी का इस्तेमाल किया गया है और ठेकेदारों से पैसा सफेद कर खातों में डलवाया गया और संपत्ति खरीदी गई। अदालत ने ईडी के वकील अजय पठानिया की दलीलों के बाद आशु को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि ईडी की तरफ से अदालत में कहा गया कि आशु ही किंगपिन है, जिसने कैबिनेट में पॉलिसी को बदलवाया और बाद में टेंडर घोटाला कर करोड़ों रुपये की करप्शन की। पूर्व मंत्री को 22 अगस्त 2022 को टेंडर घोटाला में संलिप्त पाए जाने पर नामजद कर गिरफ्तार किया था। आशु पर 16 अगस्त 2022 को मामला दर्ज कर दिया गया था। आशु के खिलाफ गुरदास राम एंड कंपनी ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि आशु ने अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया में हेरफेर करके अपने खास लोगों को ठेके अलाट किए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस स्टेशन विजिलेंस लुधियाना में तेलू राम ठेकेदार और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed