फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Former Mayor of Jalandhar Surender Mahe Passed Away

Jalandhar: जालंधर के पूर्व मेयर और भाजपा नेता सुरेंदर महे का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Mon, 15 May 2023 01:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 May 2023 01:09 PM IST
सार

सुरेंदर महे 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। जालंधर के पूर्व मेयर महे को श्वेत मलिक ने भाजपा में शामिल करवाया था। महे कांग्रेस की ओर से वर्ष 2002 से 2007 तक जालंधर नगर निगम के मेयर रह चुके हैं।

विज्ञापन
Former Mayor of Jalandhar Surender Mahe Passed Away
सुरेंदर महे। - फोटो : फाइल

विस्तार

जालंधर के पूर्व मेयर और भाजपा नेता सुरेंदर महे का सोमवार सुबह निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। महे का अंतिम संस्कार मंगलवार को दोपहर 2 बजे मॉडल टाउन श्मशानघाट में किया जाएगा। 

विज्ञापन


सुरेंदर महे 2019 में भाजपा में शामिल हुए थे। जालंधर के पूर्व मेयर महे को श्वेत मलिक ने भाजपा में शामिल करवाया था। महे कांग्रेस की ओर से वर्ष 2002 से 2007 तक जालंधर नगर निगम के मेयर रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान उन्होंने टिकट का दावा किया था पर पार्टी ने उन्हें दरकिनार कर सुशील रिंकू को टिकट दी थी। इसके बाद महे आजाद उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए थे लेकिन उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। जब पंजाब में भाजपा अकेले चुनाव लड़ने को लेकर तैयारी कर रही थी तो टिकट मिलने की आस में सुरेंदर महे ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी और 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार भी थे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed