फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Former ED deputy director who had investigated money laundering in the drug racket case said - my life is in danger

Jalandhar News: सभी केंद्र... ड्रग रैकेट केस में धन शोधन की जांच कर चुके ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर बोले- मेरी जान को खतरा

Thu, 10 Jul 2025 06:50 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
Former ED deputy director who had investigated money laundering in the drug racket case said - my life is in danger
-निरंजन सिंह ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को लिखा पत्र,
विज्ञापन

---
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। छह हजार करोड़ के जगदीश सिंह भोला ड्रग रैकेट केस से जुड़े धन शोधन के मामले की जांच कर चुके प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह ने कहा है कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने सीएम मान को पत्र लिखकर कहा है कि आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस मामले के कुछ दोषियों और विचाराधीन कैदियों के साक्षात्कार साझा किए हैं। इसमें उनकी सुरक्षा हटाने की मांग की गई है।
निरंजन सिंह ने लिखा कि उनको ऐसा लगता है कि इन अपराधियों को मेरी सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके नापाक इरादे कामयाब न हों। निरंजन सिंह के अनुसार पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को निर्देश दिया था कि उनको सुरक्षा दी जाए, क्योंकि जिन लोगों की जांच व पूछताछ की जानी थी, वह अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल थे।
विज्ञापन

निरंजन सिंह का कहना है कि उन्होंने इस मामले की जांच की। 71 अभियुक्तों के विरुद्ध सात आरोप पत्र दायर किए। अभियुक्तों की कई सौ करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की और 2024 में 19 अभियुक्तों को सजा दिलाने में सफल रहे। शेष 45 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमे मोहाली की विशेष अदालत में लंबित हैं। निरंजन सिंह ने पत्र में आगे लिखा कि सोशल मीडिया पर यह बात सामने आई है कि निचली अदालतों की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी व धन शोधन के दोषी ठहराए गए कुछ लोग साक्षात्कार दे रहे हैं जिनमें वह सार्वजनिक रूप से मुझे दी गई सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं और सुरक्षा हटाने की मांग कर रहे हैं। यह साक्षात्कार आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए जा रहे हैं। निरंजन सिंह का इशारा बिट्टू औलख की तरफ था। उन्होंने पत्र की एक प्रति पंजाब पुलिस के डीजीपी को भी भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed