फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former DGP Saini Named in Kotkapura firing case

पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की मुश्किलें बढ़ीं, कोटकपूरा गोलीकांड केस में भी हुए नामजद

Sat, 10 Oct 2020 08:27 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 10 Oct 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Former DGP Saini Named in Kotkapura firing case
पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी। - फोटो : फाइल फोटो

साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं की जांच कर रही एसआईटी ने अब कोटकपूरा गोलीकांड केस में भी तत्कालीन डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को बतौर आरोपी नामजद कर लिया है। कुछ दिन पहले ही एसआईटी ने पूर्व डीजीपी को बहिबल कलां गोलीकांड में हत्या समेत अन्य गंभीर धाराओं में थाना बाजाखाना में दर्ज एफआईआर नंबर 130/2015 में नामजद किया था।

विज्ञापन


अब एसआईटी ने उन्हें कोटकपूरा गोलीकांड के इरादा-ए-कत्ल, आपराधिक साजिश व आर्म्स एक्ट आदि धाराओं में थाना सिटी कोटकपूरा में दर्ज एफआईआर नंबर 129/2018 में नामजद कर लिया है। कोटकपूरा केस में पूर्व डीजीपी को नामजद करने के बारे में थाना सिटी कोटकपूरा में डीडीआर दर्ज करके ड्यूटी मजिस्ट्रेट को सूचित कर दिया गया है। बहिबल गोलीकांड केस की तरह इस केस में भी अभी एसआईटी ने पूर्व डीजीपी की भूमिका के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन


बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाएं 14 अक्टूबर 2015 को हुई थी। बहिबल कलां में पुलिस की गोली लगने से दो नौजवानों की मौत हुई थी और कोटकपूरा में पुलिस के लाठीचार्ज व फायरिंग से करीब 100 लोग घायल हो गए थे। साल 2018 में जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट के बाद कोटकपूरा की घटना के संदर्भ में थाना सिटी कोटकपूरा में 7 अगस्त 2018 को अज्ञात पुलिस पार्टी पर इरादा ए कत्ल का केस दर्ज किया गया था, जिसमें एसआईटी ने जांच के बाद आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व एसएसपी चरनजीत सिंह शर्मा, एसपी परमजीत सिंह पन्नू, तत्कालीन डीएसपी कोटकपूरा बलजीत सिंह व तत्कालीन एसएचओ सिटी गुरदीप सिंह पंधेर के अलावा कोटकपूरा से शिअद के पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ को नामजद किया गया। इन सभी छह आरोपियों के खिलाफ अदालत में चालान भी पेश किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में एसआईटी ने बहिबल गोलीकांड केस के आरोपी इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह को वादा माफ गवाह बनाते हुए उसका अदालत के समक्ष बयान दर्ज करवाया था। इस बयान में इंस्पेक्टर का दावा है कि बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटना के लिए भी तत्कालीन डीजीपी सुमेध सिंह सैनी, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल व तत्कालीन एसएसपी मोगा चरनजीत सिंह शर्मा जिम्मेदार हैं।

 

इन दोनों विरोध प्रदर्शनों को शांतिपूर्वक ढंग से खत्म करवाया जा सकता था लेकिन इन अधिकारियों के अड़ियल रवैए के कारण प्रदर्शनकारियों पर अनुचित बल उपयोग किया गया और बहिबल कलां में पुलिस की गोली से दो लोगों की मौत हुई और दोनों स्थानों पर कई लोग गंभीर घायल हुए थे। उल्लेखनीय है कि आईजी उमरानंगल व पूर्व एसएसपी शर्मा पहले से ही कोटकपूरा केस में नामजद है और अब पूर्व डीजीपी को भी नामजद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed