फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Flood in Punjab Punjabi singers came forward to help Gurdas Maan to Diljit dosanjh

पंजाब में बाढ़: मदद के लिए आगे आए पंजाबी गायक, गुरदास मान से लेकर सतिंदर सरताज ने किया सहायता का ऐलान

Tue, 02 Sep 2025 08:37 AM IST
निवेदिता वर्मा सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 02 Sep 2025 08:37 AM IST
सार

पंजाबी गायकों का किसानी आंदोलन में खासा योगदान था, जिनहोंने किसान संयुक्त मोर्चा के साथ मिलकर आंदोलन में हर कदम पर साथ दिया। अब पंजाब में जब कुदरत कहरा बरपा रही है तो पंजाब के गायक मदद के लिए आगे आने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Flood in Punjab Punjabi singers came forward to help Gurdas Maan to Diljit dosanjh
पंजाब में बाढ़ - फोटो : संवाद/फाइल

विस्तार

पंजाब में बाढ़ से हाल बेहाल है। इस बीच पंजाबी गायकों ने पंजाबियों के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश शुरू कर मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। 
विज्ञापन


गायक गुरदास मान ने बाढ़ प्रभावितों के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की है। गुरदास मान पंजाबियों के आईकॉन है। वहीं सतिंदर सरताज ने अमृतसर के अजनाला में 500 परिवारों के लिए एक महीने का राशन भेजा। दिल लै गई कुड़ी गुजरात की, गाने से शोहरत पाने वाले पंजाबी गायक जसबीर जस्सी खुद जमीनी स्तर पर उतरकर मदद कर रहे हैं। उन्होंने एक संपर्क नंबर जारी किया, जिससे प्रभावित क्षेत्र से जरूरतों की जानकारी मिलने पर राहत सामग्री पहुंचाने में उनकी टीम सक्षम हो सके।

गुरु रंधावा ने स्थापित किया रिलीफ फंड

गायक गुरु रंधावा ने एक रिलीफ फंड स्थापित किया और सोशल मीडिया पर राहत कैंपों की जानकारी साझा की। करण औजला ने एनजीओ को एक मोटर बोट दान की, जिसकी मदद से राहत कार्यकर्ता अजनाला, फाजिल्का क्षेत्रों तक पहुंच कर राहत सामग्री वितरित कर सके। गिप्पी ग्रेवाल ने पशु चारे के ट्रक भेजे।
विज्ञापन


बब्बू मान ने अपने शो का पैसा पंजाब बाढ़ राहत में देने का ऐलान किया है। वहीं रंजीत बावा ने अपने टूर के शो की आय को पंजाब बाढ़ राहत के लिए दान में देने का एलान किया। पंजाबी गायक जस बाजवा राहत कार्यों में शामिल रहे और विशेष रूप से पशुओं के चारे की आवश्यकता पर जोर दिया। बब्बू मान के कनाडा में काफी शो होने जा रहे हैं। उनहोंने कहा है कि वह इन तमाम शो का पैसा राहत के लिए देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतिंदर सरताज की फाउंडेशन फिरोजपुर और फाजिल्का में कार्यरत है और उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को सहायता में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है। दलजीत दोसांझ ने भी मदद की घोषणा की है। उनकी टीम माझा इलाके में सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed