फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Flight time changed Adampur Civil Airport Delhi

आदमपुर सिविल एयरपोर्ट में दिल्ली उड़ान का समय बदला

Thu, 14 Jan 2021 09:02 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
Flight time changed Adampur Civil Airport Delhi
जालंधर। आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट के संचालन का समय शुक्रवार से बदल जाएगा। फ्लाइट मौजूदा समय से एक घंटे देरी से आदमपुर से दिल्ली के लिए रवाना होगी। वर्तमान में फ्लाइट का आदमपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने का समय शाम 4:05 बजे निर्धारित है। शुक्रवार से फ्लाइट शाम 5:05 बजे से रवाना हुआ करेगी। फ्लाइट के समय में बदलाव का कारण धुंध बताया जा रहा है। आदमपुर सिविल एयरपोर्ट से दिल्ली की फ्लाइट लॉकडाउन के समय करीब आठ महीने तक बंद रही थी। नवंबर में दोबारा शुरू होने के बाद भी अब तक फ्लाइट का नियमित शेड्यूल नहीं बन पाया है। पहले फ्लाइट रोजाना हुआ करती थी। इसके बाद आदमपुर से दिल्ली की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार) ही संचालित की जा रही थी। वहीं जालंधर से मुंबई की फ्लाइट पहले ही अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed