फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   five arrested in firing case

पूर्व सरपंच, भाई व बेटे समेत आठ नामजद, पांच गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2019 10:00 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
five arrested in firing case
गांव शेखमांगा में राहत सामग्री बांटने को लेकर हुई फायरिंग में थाना कबीरपुर की पुलिस ने पूर्व सरपंच, उसके भाई और बेटे समेत आठ लोगों को नामजद किया है। पुलिस पूर्व सरपंच समेत पांच को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इन आरोपियों ने 12 बोर की चार राइफलों और तेजधार हथियारों से हमला किया था।
विज्ञापन

डीएसपी सुल्तानपुर लोधी सरवन सिंह बल ने बताया कि राशन वितरण को लेकर हुए विवाद में फायरिंग से घायल हुए छह लोगों के बयानों के आधार पर पुलिस ने पूर्व सरपंच गुरमेज सिंह, उसके भाई बलविंदर सिंह, बेटे जगमीत सिंह, कुलवंत सिंह, गुरमेल सिंह, रविंदर सिंह, सुखमिंदर सिंह, भिंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनमें से पूर्व सरपंच गुरमेज सिंह समेत पांच लोगों को काबू कर लिया है। डीएसपी के अनुसार इन लोगों ने चार राइफलों से दूसरे गुट के छह लोगों के पैरों पर फायर किए थे। जिनसे वह जख्मी हो गए, जोकि इस समय सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

तीन आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। मंगलवार को इन्हें अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। बता दें कि बाढ़ग्रस्त गांव शेखमांगा में रविवार की देर शाम को राशन बांटने को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए थे। इस पर एक गुट ने दूसरे गुट पर फायरिंग कर दी, जिसमें छह लोग जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed