{"_id":"5ef4ccd78ebc3e42e57b6d99","slug":"first-corona-patient-recovered-by-plasma-therapy-in-faridkot-faridkot-news-pkl3792952200","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदकोट में प्लाज्मा थैरेपी से पंजाब में पहला कोरोना मरीज तंदुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदकोट में प्लाज्मा थैरेपी से पंजाब में पहला कोरोना मरीज तंदुरुस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदकोट : प्लाज्मा थैरेपी से पंजाब में पहला कोरोना मरीज तंदुरुस्त
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी का परीक्षण सफल, ठीक होने के बाद अस्पताल से किया डिस्चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने प्लाज्मा थैरेपी के माध्यम से कोरोना मरीज को स्वस्थ करने में सफलता हासिल की है। आईसीएमआर की गाइडलाइन और पंजाब सरकार की हिदायत पर बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने फरीदकोट जिले के ठीक हो चुके मरीज का प्लाज्मा लेकर मोगा के एक कोरोना मरीज का इलाज किया। इसके माध्यम से मरीज पूर्ण रूप से ठीक हो गया है जिसके बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया। यह प्रदेश का पहला कोरोना मरीज है जो प्लाज्मा थैरेपी से ठीक हुआ है।
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राजबहादुर ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा भविष्य में भी जरूरत महसूस होने पर कोरोना मरीजों का प्लाज्मा थैरेपी से इलाज किया जाएगा। इस मामले को सफल बनाने के लिए उन्होंने मेडिसन विभाग के मुखी डॉ. रविंदर गर्ग, डॉ. कक्कड़, डॉ. किरण समेत प्रिंसिपल डॉ. दीपक भट्टी और मेडिकल अधीक्षक डॉ. राजीव जोशी को बधाई दी। साथ ही ठीक हो चुके मरीजों को आह्वान किया कि वह उपचाराधीन मरीजों के लिए अपना प्लाज्मा दान करें ताकि उनका भी थैरेपी के माध्यम से इलाज किया जा सके। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ.राजिंदर कुमार ने कहा कि प्लाज्मा थैरेपी के माध्यम से इलाज शुरू करके बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ने मेडिकल क्षेत्र में इतिहास रचा है।
फोटो 25एफआरडीपी03
फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्लाज्मा थेरेपी से ठीक हुए कोरोना मरीज के साथ वीसी डॉ.राज बहादुर व अन्य अधिकारीह्य
---------