फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing in Jalandhar man injured

Firing in Jalandhar: न्यू दशमेश नगर में रंजिशन विवाद के बाद युवक पर फायरिंग, पेट में लगी गोली

Wed, 21 May 2025 09:44 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 21 May 2025 09:44 AM IST
सार

जख्मी पवन ने कहा कि एरिया में सट्टा माफिया सक्रिय है। उनके बेटे का सोमवार को विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर पहले दोपहर को उनके घर पर हमला किया गया था। वे थाने में शिकायत देकर आए थे। रात को वे घर के बाहर खड़े थे तो विवाद से जुड़े एक शख्स ने उन पर फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Firing in Jalandhar man injured
जालंधर में फायरिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के तिलक नगर से सटे न्यूदशमेश नगर में मंगलवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब पवन कुमार सोनू पर फायरिंग कर दी गई। एक गोली उसके पेट में लगी है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन




जख्मी पवन ने कहा कि एरिया में सट्टा माफिया सक्रिय है। उनके बेटे का सोमवार को विवाद हो गया था। इसी विवाद को लेकर पहले दोपहर को उनके घर पर हमला किया गया था। वे थाने में शिकायत देकर आए थे। रात को वे घर के बाहर खड़े थे तो विवाद से जुड़े एक शख्स ने उन पर फायरिंग कर दी। हमलावर ने दो गोलियां चलाई थीं, जिनमें से एक गोली उसके पेट में लगी है। जख्मी को उसकी फैमिली उठाकर अस्पताल लेकर आई है। उधर एसीपी वेस्ट सरवनजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं। रंजिशन पड़ोसियों ने हमला किया है, कैमरे चैक कर रहे हैं जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed