फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing at two places in NRI belt Bhulatth, two injured

Jalandhar News: एनआरआई बेल्ट भुलत्थ में दो जगह फायरिंग, दो जख्मी

Sun, 12 Jan 2025 12:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Firing at two places in NRI belt Bhulatth, two injured
भुलत्थ (कपूरथला)। कपूरथला की एनआरआई बेल्ट के तौर पर विख्यात भुलत्थ सब-डिवीजन में शुक्रवार की देर रात दो जगह फायरिंग हुई है। गांव शादीपुर में दो गुटों में रंजिश गोलियां चली। जबकि गांव नंगल लुबाना में गोली चलने के मामले में पुलिस की छानबीन जारी है। हालांकि दोनों घटनाओं में दो लोग जख्मी हुए हैं, जोकि जालंधर के दो निजी अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने दोनों घटनाओं की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना भुलत्थ व थाना बेगोवाल में दो केस दर्ज कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी भुलत्थ के अनुसार गांव शादीपुर में देर रात दो गुटों में रंजिशन गोलियां चलीं। इसमें एक युवक जख्मी हुआ है। दोनों गुटों के लोगों पर पहले से कई केस विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि गांव नंगल लुबाना की घटना के संदर्भ में एक माह पहले अमेरिका से आए परिवार से जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन

थाना भुलत्थ के एसएचओ हरजिंदर सिंह ने बताया कि देर शाम गांव शादीपुर के नजदीक दो पक्षों के बीच गैंगवार होने की सूचना मिली थी। जब वह मौके पर गए तो वहां से 4-5 खोल बरामद हुए। मामले की जांच में पता चला कि वह करतारपुर व भुलत्थ निवासी युवकों ने दूसरे पक्ष के गुरदयाल सिंह पर उस समय गोलियां चलाई जब वह किसी काम से वापस अपने साथियों सहित गांव शादीपुर की तरफ जा रहा था। जिसमें गुरदयाल सिंह को दो गोलियां लगी, जिनमें एक उसकी बाजू पर तथा दूसरी टांग में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जालंधर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। एसएचओ हरजिंदर सिंह ने यह भी बताया कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। दोनों गुटों के लोगों पर पहले भी मारपीट व लड़ाई झगड़े के मामलें दर्ज हैं। वहीं, डीएसपी भुलत्थ करनैल सिंह ने बताया कि गांव नंगल लुबाना में प्राथमिक पूछताछ दौरान पता चला है कि रात को कुछ अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आए थे। जिस दौरान दो फायर किए गए। फिलहाल एक व्यक्ति की छाती में गोली लगी है, जिसकी पहचान 42 वर्षीय मनजीत सिंह के तौर पर हुई है। जिसे गंभीर जख्मी हालत में जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डीएसपी ने बताया कि जख्मी व्यक्ति जिस घर में वारदाता हुई है, उनका पड़ोसी है। अभी जख्मी बयान देने की हालत में नहीं है। थाना बेगोवाल में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया हैं। वहीं दूसरे मामले में थाना भुलत्थ में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed