Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing at Kapil Sharma café Police gang gunfire two suspects arrested in canada

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग का मामला: गोलियां बरसाने वाले गैंग तक पहुंची पुलिस, सरे से दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Nov 2026 11:56 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Tue, 10 Nov 2026 11:56 AM IST
सार

कपिल शर्मा ने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में जुलाई 2025 में अपना 'कप्स कैफे' शुरू किया था, लेकिन कैफे खुलने के कुछ ही दिनों बाद यह हमलावरों के निशाने पर आ गया। 

विज्ञापन
Firing at Kapil Sharma café Police gang gunfire two suspects arrested in canada
कपिल शर्मा - फोटो : Instagram/kapilsharma

विस्तार

कनाडा में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ब्रिटिश कोलंबिया की प्रांतीय जबरन वसूली निरोधक टास्क फोर्स ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय प्रदीप सिंह और 22 वर्षीय सवीर खान के रूप में हुई है। दोनों को कनाडा के सरे शहर से गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दोनों पर गोलीबारी से जुड़े आपराधिक आरोप लगाए गए हैं और फिलहाल वे हिरासत में हैं। कपिल शर्मा ने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में जुलाई 2025 में अपना 'कप्स कैफे' शुरू किया था, लेकिन कैफे खुलने के कुछ ही दिनों बाद यह हमलावरों के निशाने पर आ गया। 
विज्ञापन


10 जुलाई 2025 को पहली बार कैफे पर गोलियां चलाई गईं। इसके बाद 7 अगस्त 2025 को दूसरी बार फायरिंग की गई और 16 अक्टूबर 2025 को तीसरी बार हमलावरों ने कैफे को निशाना बनाया। इस तरह महज कुछ महीनों के भीतर कैफे पर 3 बार गोलीबारी हुई। तीसरी घटना के समय कैफे बंद था, लेकिन अंदर 2 कर्मचारी मौजूद थे। गनीमत रही कि दोनों सुरक्षित बच गए। हमलावरों ने कैफे के शीशों और इमारत को गोलियों से छलनी कर दिया था। इन घटनाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का नाम सामने आया था और उसके गिरोह की ओर से इन हमलों की जिम्मेदारी लेने संबंधी दावे भी किए गए थे। पुलिस ने इन घटनाओं को जबरन वसूली से जुड़ी हिंसा के तौर पर जांच के दायरे में रखा। ताजा गिरफ्तारी में पकड़े गए दोनों आरोपियों पर कैफे के अलावा 12 अक्तूबर 2025 को सरे में एक मकान पर हुई गोलीबारी में भी शामिल होने का आरोप है। उस घटना में एक महिला घायल हुई थी। 

पुलिस के मुताबिक, दोनों घटनाओं के बीच संबंधों की जांच के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। इस मामले में इससे पहले भी भारत में एक बड़ी गिरफ्तारी हो चुकी है। नवंबर 2025 में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लुधियाना से बंधु मान सिंह सेखों को गिरफ्तार किया था।


उसे इस गोलीबारी की साजिश का कथित मुख्य रणनीतिकार बताया गया था। आरोप था कि उसने कनाडा में गोलीबारी करने वाले लोगों को हथियार और वाहन सहित अन्य मदद उपलब्ध कराई थी। उसके कब्जे से चीन निर्मित पिस्तौल बरामद होने की बात भी सामने आई थी। अब कनाडा में 2 और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले की जांच में नया मोड़ आया है। इस तरह कपिल शर्मा के कैफे पर 3 बार हुई गोलीबारी के मामले में भारत और कनाडा में गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। हालांकि, सभी आरोपियों के खिलाफ लगे आरोप अदालत में साबित होना बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed