{"_id":"5fe48bc08ebc3e41033e5a78","slug":"fired-bullet-roadways-bus-driver-ferozepur-survived-abohar-news-pkl3982582155","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में रोडवेज बस चालक पर दागी गोली, बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में रोडवेज बस चालक पर दागी गोली, बचा
विज्ञापन
फिरोजपुर। रास्ता नहीं देने पर बाइक सवार ने पंजाब रोडवेज बस के चालक पर गोली दाग दी। चालक बाल-बाल बच गया।यह वारदात बस्ती आहमे वाली से गांव भदरू के बीच घटी है। थाना सदर पुलिस ने वीरवार को आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मल्लांवाला निवासी इकबाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि पंजाब रोडवेज (पनबस) में बतौर चालक कार्यरत है। बुधवार को अपने कंडक्टर साथी दविंदर सिंह के साथ बस लेकर मक्खू से फिरोजपुर की तरफ आ रहा था। बस्ती आहमे वाली और गांव भदरू के बीच बाइक सवार आरोपी सुरेंद्र सिंह वासी गांव तेगे वाला, जिला फिरोजपुर ने उनकी बस के आगे बाइक लगा दी। इस पर उसने बस रोक दी। आरोपी ने इकबाल से कहा कि तूने मुझे आगे निकलने के लिए रास्ता क्यों नहीं दिया, ये कहते ही आरोपी ने गाली-गलौच शुरू कर दी।
यही नहीं आरोपी ने पिस्तौल निकाल कर उस पर गोली दाग दी। गोली उसके पास से गुजर कर सड़क के बीच में जाकर लगी। बस पर सवार सोलह मुसाफिर नीचे उतरे और पीछे आ रही पनबस को देख आरोपी हवाई फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। वारदात की जांच कर रहे एएसआई सतपाल के मुताबिक चालक इकबाल सिंह के बयान पर आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।