{"_id":"681c57c4aca33f72c203fb51","slug":"fire-broke-out-in-ncc-officer-mess-in-jalandhar-defence-colony-no-casualties-reported-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: डिफेंस कॉलोनी में एनसीसी ऑफिसर मैस में लगी आग, नहीं हुआ कोई जानी नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: डिफेंस कॉलोनी में एनसीसी ऑफिसर मैस में लगी आग, नहीं हुआ कोई जानी नुकसान
Thu, 08 May 2025 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 08 May 2025 12:36 PM IST
सार
जिस समय एनसीसी ऑफिसर मैस में आग लगी, उस समय सिर्फ मैस के इंचार्ज वहां मौजूद थे। पुलिस अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि एनसीसी ऑफिसर मैस में आग लगने की सूचना उन्होंने दमकल विभाग को दी थी और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाते हुए जल्द आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
जालंधर में एनसीसी आफिसर्स की मैस में लगी आग
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के डिफेंस कॉलोनी इलाके में देर रात एनसीसी ऑफिसर मैस में आग लग गई। आग मैस की ऊपरी मंजिल में लगी थी। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर जल्द काबू पा लिया था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
जिस समय एनसीसी ऑफिसर मैस में आग लगी, उस समय सिर्फ मैस के इंचार्ज वहां मौजूद थे। पुलिस अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि एनसीसी ऑफिसर मैस में आग लगने की सूचना उन्होंने दमकल विभाग को दी थी और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाते हुए जल्द आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि मैस के इंचार्ज यहां पर आए हुए थे और वह अपना सामान बाहर निकाल रहे थे। फिलहाल आग लगने के कारण कितना नुकसान हुआ है इसके बारे में दमकल विभाग के कर्मचारी ही बता पाएंगे।