{"_id":"645f7a50fa0cff337b071fc5","slug":"fire-broke-out-in-a-sweet-store-in-muktsar-four-cylinders-also-blasted-muktsar-news-c-81-1-spkl1024-11-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: मुक्तसर में मिष्ठान स्टोर में लगी आग, चार सिलिंडर भी ब्लास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: मुक्तसर में मिष्ठान स्टोर में लगी आग, चार सिलिंडर भी ब्लास्ट
विज्ञापन
दमकल विभाग की टीम ने सात सिलिंडर सुरक्षित बाहर निकाले, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुक्तसर। मुक्तसर के अबोहर रोड गली नंबर दो बाबा खेत्रपाल मंदिर के पास शुक्रवार की रात बारह बजे मिष्ठान एवं गोलियां-टोफियां, चिप्स के स्टोर में आग लग गई। अंदर पड़े चार सिलिंडर आग की चपेट में आकर ब्लास्ट हो गए। इस कारण पूरी इमारत तक हिल गई और भीषण आग फैल गई, जिसने आसपास की चार-पांच अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया, जो रात से सुबह तक जारी रहा। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
करियाना दुकानदार गुरप्रीत सिंह ने बताया कि करीब पौने एक बजे उसे चौकीदार का फोन आया कि दुकान पर आग लग गई है। जब वे मौके पर पहुंचा तो देखा कि आग उसकी नहीं बल्कि उसके चाचा की दुकान पर लगी थी। जहां आग लगी उस दुकान का नाम मक्कड़ स्वीट्स स्टोर है। स्टोर के मालिक वरिंदर सिंह मक्कड़ हैं जो गोलियां-टोफियां, भुजिया-पकौड़ियों की दुकान करते हैं। फायर अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें रात साढ़े 12 बजे के आसपास फोन आया था कि अबोहर रोड पर कुछ दुकानों में आग लग गई है। इस पर वे तुरंत मौके पर पहुंच गए और कोटकपूरा व मलोट से भी दमकल विभाग की गाड़ियां मंगवाईं और सुबह करीब साढ़े सात बजे तक कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया। इस दरमियान स्टोर में रखे चार सिलिंडर ब्लास्ट हो गए हैं, जबकि स्टोर के अंदर पड़े सात सिलिंडर सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, उनकी टीम द्वारा स्टोर के पास बने घर से परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यही नहीं अंदर खड़ी कार, बाइक व स्कूटी सहित अन्य सामान को बचा लिया गया। मौके पर विधायक जगदीप सिंह काका बराड़ मौके भी पहुंचे और पीड़ित दुकानदार को आर्थिक सहायता का विश्वास दिलाया।