{"_id":"57dd1c924f1c1bd949d49655","slug":"fetal-sex-investigation-scandal-helth-dept-raid-moga","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ सेहत विभाग की टीम ने किया भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ सेहत विभाग की टीम ने किया भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश
ब्यूरो,अमर उजाला/मोगा
Updated Sat, 17 Sep 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
मोगा में कन्या भ्रूण लिंग स्टिंग ऑपरेशन की जानकारी देते सिविल सर्जन डा.महेंद्र सिंह जस्सल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेहत विभाग मुख्य दफ्तर चंडीगढ़ से कन्या भ्रूण लिंग (पीएनडीटी) प्रोग्राम प्रमुख डॉ. गुरविन्दर कौर के नेतृत्व में टीम ने स्टिंग ऑपरेशन कर भ्रूण लिंग जांच का पर्दाफाश किया है।
इस टीम की शिकायत पर थाना सिटी मोगा और थाना मक्खू में पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किए गए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र सिंह जस्सल ने बताया कि सेहत विभाग ने कन्या भ्रूण लिंग जांच रोकने के लिए विशेष खुफिया सेल बनाया हुआ है। उन्होंने बताया कि इस सेल को सूचना मिली थी कि अस्पतालों में डॉक्टर दलालों के जरिये कन्या भ्रूण लिंग जांच कर मोटी रकमे वसूल रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पीएनडीटी प्रोग्राम प्रमुख डॉ. गुरविंदर कौर के नेतृत्व में टीम ने स्टिंग ऑपरेशन करने के लिए पहले दलालों का पता लगाया और इस काम के लिए दो गर्भवती महिलाओं से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि थाना सिटी पुलिस मोगा पुलिस ने बठिंडा और जैतो अस्पतालों में पीआरओ के नाम पर कन्या भ्रूण लिंग धंधे की दलाली करने वाले गुरमीत सिंह को 12 हजार और लक्ष्मण दास को 8 हजार रुपये दलाली की रकम समेत काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि इन दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी मोगा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. जस्सल ने बताया कि महिला दलाल चरनजीत कौर और सतनाम सिंह दोनों गर्भवती महिलाओं को कालरा नर्सिंग होम मक्खू (जीरा) में ले गए। सेहत विभाग की टीम भी उनका पीछा कर रही थी। उन्होंने दावा किया कि इस अस्पताल में इन दोनों महिलाओं का लिंग जांच किया गया तो उन्होंने सिविल सर्जन फिरोजपुर डॉ. जय सिंह को टीम में शामिल किया।
उन्होंने बताया कि कालरा नर्सिंग होम मक्खू (जीरा) में लगी स्कैनिंग मशीन की मंजूरी डॉ. गुरुदर्शन इकबाल सिंह कालरा के नाम पर है, लेकिन स्कैनिंग मशीन उसका भाई डॉ. परमपाल सिंह कालरा चला रहा था, जो दांतों का डाक्टर है। उन्होंने बताया कि इस छापे के दौरान कालरा नर्सिंग होम मक्खू (जीरा) के मालिक डॉ. अमरजीत सिंह कालरा और महिला दलाल चरनजीत कौर को मक्खू पुलिस ने सेहत विभाग की टीम की मौजूदगी में हिरासत में ले लिया।
उन्होंने बताया सिविल सर्जन फिरोजपुर डॉ. जय सिंह की शिकायत पर थाना मक्खू में कालरा नर्सिंग होम मक्खू (जीरा) के मालिक डॉ. अमर जीत सिंह कालरा, उसके दोनों डॉक्टर बेटे डॉ. गुरुदर्शन इकबाल सिंह कालरा और डॉ. परमपाल सिंह कालरा के अलावा दलाल महिला चरनजीत कौर और सतनाम सिंह पर केस दर्ज करने के लिए शिकायत दी है।
थाना मक्खू के प्रमुख इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने पुष्टि की है कि सेेहत विभाग ने कालरा नर्सिंग होम मक्खू (जीरा) के मालिक डॉ. अमरजीत सिंह कालरा और अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने की शिकायत दी है।