{"_id":"60548cfd8ebc3e59047617b8","slug":"ferozepur-railway-extended-platform-tickets-till-june-firozpur-news-pkl4076098114","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर रेलवे ने 15 जून तक के लिए बढ़ाए प्लेटफॉर्म के टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर रेलवे ने 15 जून तक के लिए बढ़ाए प्लेटफॉर्म के टिकट
विज्ञापन
फिरोजपुर। रेल डिवीजन फिरोजपुर के रेल मंडल प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने बताया कि देश में कोरोना को रोकने के लिए रेलवे सख्त कदम उठा रही है। स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर लोगों की भीड़ न हो, इसके मद्देनजर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम में बढ़ोतरी की गई है, ये वृद्धि पंद्रह जून तक लागू रहेगी।
डीआरएम ने बताया कि डिवीजन के स्टेशनों को ए, बी व सी क्लास में बांटा गया है। ए-वन और ए श्रेणी में आने वाले स्टेशनों में श्री माता वैष्णो देवी कटरा, अमृतसर, लुधियाना, जम्मू तवी, जालंधर सिटी, उधमपुर, पठानकोट, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, फगवाड़ा, ब्यास और फिरोजपुर कैंट हैं। इन स्टेशनों के प्लेटफॉर्म टिकट का दाम दस रुपये बढ़ाकर पचास रुपये किया है। जबकि बी श्रेणी में स्टेशन फरीदकोट, कठुआ तथा फिल्लौर आता है, इनके प्लेटफॉर्म के टिकट का दाम बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया है। डिवीजन के बाकी स्टेशनों के प्लेटफॉर्म के टिकट के दाम तीस रुपये कर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि यह वृद्धि यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि स्टेशनों पर लोगों की भीड़ न लगे। प्लेटफॉर्म टिकट अनारक्षित टिकट प्रणाली यूटीएस, एटीवीएम, यूटीएस ऑन मोबाइल एप आदि से जारी किए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म टिकट में वृद्धि पंद्रह जून तक लागू रहेगी।