फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Father of two children trapped by debt, hangs, dies

कर्ज से परेशान दो बच्चों के पिता ने लगाया फंदा, मौत

Sat, 18 Jan 2020 05:06 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Father of two children trapped by debt, hangs, dies
थाना अजीतवाल के गांव किल्ली चाहल में रहने वाले 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी थाना अजीतवाल के एएसआई बलविंदर सिंह के अनुसार बूटा खान (30) गांव किल्ली चाहल में रहता था और शादी समारोह व अन्य कार्यक्रम में ढोल बजाने का काम करता था। शुक्रवार के दिन बूटा सिंह ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि कुछ समय पहले बूटा खान ने अपनी पत्नी को कर्ज लेकर काम के लिए कुवैत भेजा था, लेकिन करीब चार माह तक वहां उसकी पत्नी को काम नहीं मिला और वहां पर वह बीमार हो गई। जिसके चलते बूटा खान ने दोबारा लोगों से कर्ज लेकर पत्नी को भारत बुलाया। पुलिस के अनुसार बूटा खान ने लोगों के करीब दो लाख रुपये देने थे और लोग उससे अपने पैसे वापस मांग रहे थे। इससे परेशान होकर बूटा खान ने शुक्रवार को अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पता चला है कि बूटा खान के दो बच्चे हैं। पुलिस ने फिलहाल मामले में बूटा खान की मां दुर्गा देवी के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed