फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmers strike Pathankot gave way ambulances wedding vehicles

पठानकोट में किसानों ने धरने के दौरान एंबुलेंस और शादी की गाड़ियों को जाने का दिया रास्ता

Sat, 06 Feb 2021 04:52 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers strike Pathankot gave way ambulances wedding vehicles
पठानकोट। कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित लदपालवां टोल प्लाजा पर चक्का जाम कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। साढ़े तीन घंटे तक चले इस प्रदर्शन में एंबुलेंस और शादी की गाड़ियों को जाने का रास्ता दिया गया। जबकि, अन्य वाहनों को कई घंटों तक का इंतजार करना पड़ा। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारु करवाया। इस दौरान किसान संगठनों के अलावा आम आदमी पार्टी, सीपीआईएम, शिअद समेत अन्य राजनीतिक दलों ने भी विभिन्न स्थानों पर चक्का जाम कर किसानों का समर्थन किया। किसान नेता हरदेव सिंह चिट्टी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर राज्यसभा में कहते हैं कि दो महीने तक किसान उनको यह नहीं बता पाए कि इन कानूनों में काला क्या है। अगर कानून में कुछ काला नहीं है तो तोमर साहब संशोधन की बात क्यों करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed