{"_id":"60d1fbd08ebc3e356b66b8e5","slug":"farmers-protest-against-electricity-cut-in-firozpur-firozpur-news-pkl417552759","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली सप्लाई न मिलने से परेशान किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली सप्लाई न मिलने से परेशान किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
फिरोजपुर। किसानों ने आठ घंटे तक बिजली की सप्लाई ने मिलने के विरोध में मंगलवार को आरिफके राजमार्ग पर धरना किया। इस दौरान करीब दो घंटे तक यातायात ठप रहा। किसानों का कहना है कि धान की फसल की सिंचाई करने में उन्हें परेशानी हो रही है।
इतना ही नहीं घरों में भी बिजली की सप्लाई नहीं हो रही है। अक्सर रात में भी बिजली के कट लगा दिए जाते हैं।
जिला फिरोजपुर किसान विंग के उपप्रधान बलराज सिंह का कहना है कि इन दिनों धान की बिजाई की जा रही है। किसानों को पूरे आठ घंटे खेतों में सिंचाई करने के लिए बिजली की सप्लाई नहीं मिल रही है।
इस समय डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। डीजल के जरिये ट्यूबवेल चलाकर सिंचाई करने से ज्यादा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया है, ताकि उनकी आवाज अधिकारियों तक पहुंच सके।