फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmers movement tractors rally Pathankot

पठानकोट से 300 ट्रैक्टरों पर गए किसान

Sat, 23 Jan 2021 08:32 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 08:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers movement tractors rally Pathankot
पठानकोट। पठानकोट-अमृतसर नेशनल हाइवे स्थित लदपालवां टोल प्लाजा से करीब 300 ट्रैक्टरों पर किसानों का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हुआ। लोक भलाई किसान वेलफेयर सोसाइटी के पंजाब उपाध्यक्ष जसवंत सिंह कोठी के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हुए किसानों ने पठानकोट में रोष प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसान नेता हरदेव सिंह चिट्टी और गुरविंदर सिंह चावला ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसान आंदोलन में हिंसा की साजिश रच रही है। किसान कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं और कानून रद्द करवा कर ही लौटेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि हर उस वालंटियर की जानकारी हासिल की जा रही है जो 26 जनवरी के लिए सिंघु बॉर्डर जाने के लिए तैयार हैं। पंजाब में वालंटियर की भर्ती प्रक्रिया ग्रामीण स्तर पर भी चल रही है। किसान यूनियनों के नेता गांवों में जाकर 26 जनवरी के ट्रैक्टर मार्च के लिए जागरूकता फैला रहे हैं। पंचायतों के साथ भी इस संबंध में बैठकें चल रही हैं। इस मौके पर गुरदियाल सिंह सैनी, गगन सिंह, मनजीत सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed