फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Farmers kept patrolling, Jio added connections at midnight in Pathankot

गश्त करते रहे किसान, जियो ने आधी रात को जोड़े कनेक्शन

Sun, 27 Dec 2020 10:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
Farmers kept patrolling, Jio added connections at midnight in Pathankot
पठानकोट। किसान जत्थेबंदियों ने मलिकपुर में जियो के जिन 4 मोबाइल टावरों के कनेक्शन काटे थे उन्हें कंपनी ने रातोंरात गुपचुप तरीके से जोड़ लिया। रविवार सुबह 5 बजे तक सारे टावर बहाल कर लिए गए लेकिन किसानों को भनक नहीं लगी। रविवार देर शाम जैसे ही किसानों को इसका पता चला उन्होंने सोमवार को दोबारा उन्हें बंद करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह कोठी के नेतृत्व में किसानों ने डीसी दफ्तर के सामने बुड्डानगर के जियो टावर, मलिकपुर फोकल प्वाइट, सदर थाना और छोटी नहर के पास लगे मोबाइल टावर का कनेक्शन काट दिया था। किसानों ने घोषणा की थी कि अगर इन कनेक्शन को जोड़ा गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा। चेतावनी को दरकिनार कर मोबाइल कंपनी ने देर रात 2 बजे अपने टेक्नीशियन वहां भेजे और टावरों को बहाल करवा लिया।
विज्ञापन

किसानों ने अपने कुछ लोग टावरों की निगरानी में लगाए थे। रात 2 बजे मौके पर कोई मौजूद नहीं था तभी कंपनी ने मरम्मत कर टावर शुरू करवा दिए। किसानों को इसकी भनक तक नहीं लगी। देर शाम किसानों को पता चला तो लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी महासचिव हरदेव सिंह चिट्टी ने कहा कि कंपनी ने अंधेरे का फायदा उठाया है। सोमवार को दोबारा कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के कर्मचारियों का कहना है कि शनिवार को किसानों ने बुड्डानगर स्थित जिसे टॉवर समझा वह एक्सचेंज थी। इससे कई अन्य कंपनियों के टावर, सेना, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल को सप्लाई जाती है। एक्सचेंज के बंद होने से उक्त सभी जगह नेटवर्क प्रभावित हुआ। इसके कारण रातोंरात इसे चलाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed