फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   farmer, ten, hour, electricity,

दस जून से किसानों को आठ घंटे मिलेगी बिजली

Sun, 07 Jun 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 07 Jun 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
बिजली सरप्लस होने का दावा करने वाले पावरकॉम ने किसानों को 10 जून से आठ
विज्ञापन
घंटे बिजली सप्लाई देने का दावा किया है। राज्य में 10 जून से धान की बुआई का सीजन शुरू होने वाला है। इससे पहले ही पावरकॉम के चेयरमैन कम एमडी इंजीनियर केडी चौधरी ने यह दावा किया है कि किसानों को निरंतर 8 घंटे बिजली सप्लाई देने को सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।



विभाग की ओर से हर जोनल हेड क्वार्टर पर स्पेशल कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जालंधर में स्थापित किए गए इस कंट्रोल रूम के लिए 96461-16679 नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर किसान बिजली सप्लाई संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। विभाग का कहना है कि अगर किसी किसान को 10 जून से आठ घंटे बिजली सप्लाई मिलने में कोई दिक्कत पेश आती है तो वह अपने जोन वाले फोन नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। वहीं शहरी खपतकारों को बिजली संबंधी परेशानी का हल भी विभाग ने निकाला है।



शहरी उपभोक्ताओं को अगर कोई शिकायत दर्ज करवानी हो तो वे पंजाब भर में एक ही नंबर 1912 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह भी जोनल हेडक्वार्टर के दिए हुए फोन नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed