फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Faridkot Municipal Council President takes charge

Jalandhar News: फरीदकोट नगर काउंसिल अध्यक्ष ने कार्यभार संभाला

Tue, 25 Aug 2026 07:09 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 25 Aug 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Faridkot Municipal Council President takes charge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। नगर काउंसिल फरीदकोट के नवनियुक्त प्रधान बलजिंदर सिंह आहूजा ने मंगलवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और विधायक गुरदित्त सिंह सेखों सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
मुंडियां ने बलजिंदर सिंह आहूजा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश के विकास, शिक्षा, रोजगार, खेल और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लगातार काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य पंजाब को नशामुक्त बनाना है। मुंडियां ने जोर दिया कि आम आदमी पार्टी की सरकार पूरे शहर का सर्वांगीण विकास चाहती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए प्रधान सभी पार्षदों और शहरवासियों को साथ लेकर समस्याओं का समाधान करेंगे। विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आहूजा को यह जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि यह पूरे शहर की सेवा की जिम्मेदारी है। सेखों ने फरीदकोट को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

प्रधान बलजिंदर सिंह आहूजा ने मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और पार्टी नेताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे। आहूजा ने सभी पार्षदों और शहरवासियों को साथ लेकर विकास कार्य करवाने की बात कही। उन्होंने लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का भी आश्वासन दिया। अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed