{"_id":"5f26baf88ebc3e9fb0046daf","slug":"fake-liquor-mafia-active-in-kapurthala-sad-kapurthala-news-pkl383388588","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में नकली शराब माफिया सक्रिय: शिअद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में नकली शराब माफिया सक्रिय: शिअद
विज्ञापन
कपूरथला के स्टेट गुरुद्वारा साहिब में प्रेसवार्ता करते एडवोकेट पमरजीत सिंह पम्मा, जागीर सिंह वड
- फोटो : KAPURTHALA
शिरोमणि अकाली दल ने जिले में नकली शराब माफिया सक्रिय होने का आरोप लगाया है। अकाली नेताओं का यह भी आरोप है कि सियासी दबाव के चलते पुलिस नकली शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।
शिरोमणि अकाली दल कपूरथला के हलका इंचार्ज एडवोकेट परमजीर्तिंह पम्मा और जिला प्रधान जागीर सिंह वडाला ने स्टेट गुरुद्वारा साहिब में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि अमृतसर, तरनतारन, बटाला में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों के लिए सीधे तौर पर कांग्रेस सरकार और जिला प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार हैं। अकाली नेताओं ने कहा कि कैप्टन सरकार व जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने नकली शराब माफिया को समय रहते नकेल डाली होती तो यह जानलेवा हादसा न होता। उन्होंने कहा कि कपूरथला में शराब माफिया, पुलिस प्रशासन की कथित मिलीभगत से बड़े पैमाने पर नकली शराब का कारोबार चला रहे हैं। अकाली कार्यकर्ताओं ने जिला पुलिस प्रमुख को शराब माफिया व तस्करों के नाम की लिस्ट भी सौंपी थी, लेकिन सियासी दबाव के चलते आज तक पुलिस प्रशासन की ओर से कोई भी एक्शन नहीं लिया गया है।
अकाली नेताओं कहा कि उन्हें डर है कि जहरीली शराब पीकर मरने वालों में जिला कपूरथला शामिल न हो जाए, क्योंकि कपूरथला जिले में सत्ताधारी कांग्रेसी पार्टी की देखरेख व पुलिस प्रशासन की कथित मिलीभगत से नकली शराब माफिया व तस्कर सरगर्म हैं। एडवोकेट पम्मा व जत्थेदार वडाला ने कहा कि तरनतारन, बटाला व गुरदासपुर जैसा जहरीली शराब कांड अगर कपूरथला में भी होता है तो उसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर सत्ताधारी पार्टी व जिला पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
शिअद ने किसे दी शराब माफिया की सूची: राणा गुरजीत
मामले में विधायक राणा गुरजीत सिंह ने उल्टा अकाली दल से सवाल किया कि उन्होंने किसे शराब माफिया की सूची दी है। नशे के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिअद उन्हें (राणा गुरजीत सिंह) व जिला पुलिस को नामों की सूची दें, सख्त एक्शन लिया जाएगा। अवैध शराब माफिया के खिलाफ पुलिस पर सियासी दबाव के आरोप को उन्होंने सिरे से खारिज किया।