{"_id":"646f68f84b77f3ec660572b8","slug":"factory-owner-called-miscreants-for-giving-two-thousand-note-jalandhar-news-c-46-1-bth1001-306-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: कबाड़ी देने लगा 2000 के नोट तो ठनका फैक्टरी मालिक का माथा, बदमाशों को बुला हमला करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: कबाड़ी देने लगा 2000 के नोट तो ठनका फैक्टरी मालिक का माथा, बदमाशों को बुला हमला करवाया
Fri, 26 May 2023 12:35 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Updated Fri, 26 May 2023 12:35 AM IST
सार
बदमाशों ने धारदार हथियारों से कबाड़ी, उसकी पत्नी और एक अन्य को घायल कर दिया। एक हमलावर की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है। घायलों को पुलिस थाना डिवीजन नंबर 8 ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Punjab News:
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के जालंधर में दो हजार रुपये के नोट को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कबाड़ी को दो हजार रुपये के नोट देना भारी पड़ गया। दरअसल, जिसको वह नोट दे रहा था... वह फैक्टरी मालिक था। दो हजार के गुलाबी नोट देख फैक्टरी मालिक का पारा हाई हो गया। उसने तुरंत बदमाशों को बुला लिया।
विज्ञापन
कबाड़ी राम संजीवन के मुताबिक उसने गुलमोहर सिटी की गली नंबर चार स्थित एक फैक्टरी से साढ़े सात क्विंटल कबाड़ खरीदा था। फैक्टरी मालिक को बताया कि कबाड़ की कुल रकम 30 हजार रुपये होते हैं। राम संजीवन दो हजार रुपये के नोटों से भुगतान करने लगा। इतने में फैक्टरी मालिक का माथा ठनक गया। उसने कहा कि भुगतान 500 रुपये के नोटों में चाहिए। इसके बाद कबाड़ी राम संजीवन भी अड़ गया और कहा कि भुगतान तो दो हजार के नोटों में ही देगा। उसके पास 500 के नोट नहीं हैं। इसी बात पर दोनों के बीच कहा सुनी होने लगी।
विज्ञापन
मामला धक्कामुक्की तक जा पहुंचा। इसके बाद फैक्टरी मालिक ने 12 बदमाशों को बुला लिया। बदमाशों ने धारदार हथियारों से कबाड़ी, उसकी पत्नी और एक अन्य को घायल कर दिया। एक हमलावर की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है। घायलों को पुलिस थाना डिवीजन नंबर 8 ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन