फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   facility centre, people protest, SC Certificate, slow work process, jalandhar,

सुविधा सेंटर में एससी सर्टिफिकेट बनाने में देरी, हंगामा

Mon, 16 May 2016 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 16 May 2016 07:43 PM IST
विज्ञापन
facility centre, people protest, SC Certificate, slow work process, jalandhar,
हंगामा - फोटो : demo
सुविधा सेंटर में सोमवार को उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ लोगों ने वहां के कर्मचारियों पर धीमी रफ्तार से काम करने के आरोप लगा दिए। सेंटर में एससी सर्टिफिकेट बनाने पहुंचे लोगों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


इन लोगों का कहना था कि वे इस गर्मी में सुबह से सर्टिफिकेट बनाने के लिए लाइन में लगे हुए हैं, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी उनका काम नहीं हुआ। लोगों का आरोप था कि सुविधा सेंटर के कर्मचारी अपने चहेतों का काम पहले कर रहे हैं।
विज्ञापन


एससी सर्टिफिकेट बनाने पहुंचे बलविंदर सिंह, रमनजोत सिंह और दमनप्रीत ने कहा कि जब उन्होंने सुस्त रफ्तार के बारे में अधिकारियों से शिकायत की तो उन्होंने कहा कि स्टाफ कम होने से कुछ परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को सुविधा सेंटर में स्टाफ की कमी को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर डीसी आफिस में अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सोमवार को दो दिवसीय हड़ताल का एलान कर दिया है। इस हड़ताल से कर्मचारी आफिस में तो पहुंचे, लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया। डीसी आफिस कर्मचारी यूनियन के सीनियर उप प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि डीसी कर्मचारियों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए कई बार काले बिल्ले लगाकर काम किया और कई बार गैट रैलियां भी कीं।


इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों के बारे मे संज्ञान नहीं ले रही है। सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने में आनाकानी कर रही है। इसके चलते उन्होंने दो दिन के लिए कलम छोड़ हड़ताल करने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed