फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Excise contractor's scribe committed suicide by hanging in hotel

एक्साइज ठेकेदार के मुंशी ने होटल में फंदा लगाकर दी जान

Thu, 24 Jun 2021 11:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Excise contractor's scribe committed suicide by hanging in hotel
शहर के बस स्टैंड के पास एक होटल में एक व्यक्ति ने वीरवार सुबह तड़के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान धारीवाल निवासी 36 वर्षीय सौरभ महाजन के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

सौरभ डेरा बाबा नानक में शराब ठेकेदार के पास मुंशी का कामकाज देखता था। मृतक के परिजनों ने शराब ठेकेदार कंपनी के एक अधिकारी पर सौरभ को धमकियां देने और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। थाना 1 पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सौरभ महाजन किसी काम से पठानकोट आया था और बस स्टैंड के पास स्थित होटल आर्चिड ग्रीन में ठहरा था। 23-24 जून की मध्यरात्रि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। होटल स्टाफ को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा तो सौरभ का शव फंदे से लटक रहा था। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वीरवार सुबह मृतक के परिजन थाना 1 पहुंचे और पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाए। मृतक की पत्नी रजनी ने बताया कि सौरभ का ठेकेदार कंपनी के एक अधिकारी के साथ लेन-देन के चलते विवाद था। उक्त अधिकारी उसे बार-बार परेशान करता था और पूरे परिवार को जेल में डालने की धमकियां देता था, जिससे सौरभ परेशान था। रजनी ने बताया कि बुधवार शाम 5 बजे उसकी पति सौरभ के साथ बात हुई थी। उसके बाद जब उसे फोन करने की कोशिश की तो उसने फोन नहीं उठाया। जब वह पता करने उसके ऑफिस गई तो उक्त अधिकारी द्वारा उसे भी धमकियां दी गईं। परिवार ने उक्त अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मामले की जांच जारी है। मृतक के परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - राजिंदर मन्हास, डीएसपी, सिटी पठानकोट
फोटो:-1-थाना 1 में कार्रवाई की मांग करते मृतक के परिजन और मृतक सौरभ की फाइल फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed