फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ex, congress, pradhan, mandir, hit

पूर्व कांग्रेस प्रधान से मंदिर में मारपीट

Thu, 17 Jul 2014 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 17 Jul 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
गुरु दक्षिणा कार्यक्रम के लिए मंदिर का हॉल बुक करवाने को लेकर वीरवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा नेताओं ने गीता मंदिर में पूर्व जिला कांग्रेस प्रधान अरुण वालिया से मारपीट की।
विज्ञापन



आरएसएस नेताओं का आरोप है कि वालिया ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया वहीं वालिया ने इन आरोपों से इंकार किया है। वालिया को दो बार पीटा गया। पहली बार थाना प्रभारी के सामने उन्हें पीटा गया, जबकि दूसरी बार एडीसीपी परमिंदर भंडाल की मौजूदगी में। हालांकि बाद में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया।
विज्ञापन



कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान और मौजूदा प्रदेश सचिव अरुण वालिया गीता मंदिर के प्रधान भी हैं। वह वीरवार को गीता मंदिर में बैठे हुए थे। इस दौरान आरएसएस के नरेश मल्होत्रा और सुमेश लूथरा गुरु दक्षिणा कार्यक्रम के लिए हॉल बुक करवाने पहुंचे। उन्होंने गीता मंदिर का हॉल बुक करने के लिए कहा तो वालिया ने कहा कि मंदिर एक धार्मिक स्थल है, यहां पर राजनीतिक पार्टी के लिए कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसकोे लेकर बहसबाजी और धक्कामुक्की हो गई। आरएसएस नेताओं ने इसकी सूचना अपने साथियों को दी, जिसके बाद आरएसएस के कई सीनियर अधिकारी पहुंचे। उन्होंने कांग्रेसी नेता को समझाया कि आरएसएस मंदिर में लंबे समय से गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है। आरएसएस नेता बलराज गुप्ता का कहना है कि वालिया ने उनके अधिकारी सुमेश लूथरा को धक्के भी मारे और संघ के गुरु के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इसलिए वालिया को कहा गया था कि वह इस पर खेद प्रकट कर माफी मांगें, लेकिन वालिया ने गाली गलौच जारी रखा।


वहीं घटनास्थल पर सबसे पहले थाना छह के एसएचओ सुमित सूद पहुंचे। उनके सामने ही आरएसएस और भाजपा के कई युवा नेताओं ने वालिया की मंदिर में ही पिटाई की। किसी तरह से थाना छह की पुलिस वालिया को बचाकर थाने ले आई। सूचना पाकर एडीसीपी परमिंदर भंडाल भी पहुंचे और उन्होंने थाने में आकर वालिया से बात की औउसे लेकर दोबारा मंदिर आ गएइस दौरान वहां पर युवा भाजपा नेताओं का जमघट लग चुका था, जिसमें भाजपा नेता अशोक सरीन हिक्की, जिला भाजयुमो प्रधान राजीव ढींगरा, उपाध्यक्ष हिमांशु, भाजपा नेता अजय चोपड़ा, भाजपा प्रदेश ट्रांसपोर्ट सेल के चेयरमैन अमरजीत सिंह अमरी, करण विज, संघ के वरिष्ठ नेता बलराज गुप्ता, योगेश धीर, आरएसएस के वरिष्ठ अधिकारी ठाकुर बलवंत राय शामिल थे।




इस दौरान आरएसएस व भाजपा नेता वालिया पर माफी मांगने के लिए दबाव बनाने लगे। इस पर दोबारा तनाव हो गया और भाजपा नेताओं ने दोबारा वालिया की पिटाई कर दी। वहीं संघ के वरिष्ठ अधिकारी सुमेश लूथरा को ब्लड प्रेशर लो होने के कारण अस्पताल में भरती करवाने की बात पर भी कार्यकर्ताओं ने वालिया को पीटा। इससे दोबारा मंदिर में शोर मच गया। वहीं कांग्रेस के पूर्व जिला प्रधान अरुण वालिया का कहना है कि उन्होंने किसी संघ अधिकारी को अपशब्द नहीं कहे थे, जानबूझकर कुछ नेताओं ने माहौल को बिगाड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed