फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Entering the house and attacking the person with a base-bat

घर में घुसकर व्यक्ति पर बेसबैट से हमला कर 72 हजार की नकदी और फोन लूटा

Wed, 25 May 2022 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Entering the house and attacking the person with a base-bat
घर में घुसकर बेसबैट और दातर से किए हमले में घायल युवक। - फोटो : JALANDHAR
जालंधर। जालंधर के उच्चा सुराजगंज एरिया में घर में आराम करने आए युवक पर 5-6 युवकों ने घर में घुसकर बेसबैट और दातर से हमला कर 72 हजार रुपये की नकदी और फोन लूट लिया। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। हादसे के बाद घायल दीपक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती कराया गया। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को दिए बयान में दीपक ने बताया कि उच्चा सुराजगंज में ही उसकी दुकान है और दोपहर में रोज आराम करने के लिए घर आता है।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे किसी ने गेट खटखटाया, जैसे ही उसने गेट खोले तो किसी ने बेसबैट से उसके सिर पर वार किया। जिसके बाद वह बेहोश हो गया और बदमाश घर में पड़े 72 हजार रुपये और फोन लूटकर फरार हो गए। जब उसे होश आया तो उसने घरवालों को फोन किया, जिन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। दीपक ने बताया कि उसकी किसी से उसकी कोई रंजिश नहीं है, ये लूट की घटना है और शायद बदमाश उस पर नजर रखे थे। क्योंकि दोपहर के समय वह घर पर अकेला होता है। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में 5-6 लोग मुंह बांधे नजर आए। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed