फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Entering home in Jeera attacked uncle and nephewcase registered

जीरा में घर में घुसकर चाचा-भतीजे पर हमला, मामला दर्ज

Fri, 19 Mar 2021 05:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Entering home in Jeera attacked uncle and nephewcase registered
जीरा (फिरोजपुर)। गांव सोढ़ी वाला में शुक्रवार को आरोपी ने घर में घुस कर चाचा-भतीजे पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। इस वारदात में दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आरोपी की पहचान जसकरण सिंह के रूप में हुई है। थाना सदर जीरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित जसविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने भतीजे सुखचैन सिंह निवासी सोढ़ी वाला के घर आया था। इसी बीच गांव का रहने वाला आरोपी जसकरण सिंह घर में तेजधार हथियार लेकर घुस आया। आरोपी ने पहले जसविंदर सिंह को घायल किया, फिर चाचा को छुड़ाने आए सुखचैन पर भी हमला बोल दिया। परिवार के बाकी सदस्यों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आरोपी गांववालों को इकट्ठा होता देख मौके से भाग गया। एएसआई वन सिंह ने बताया कि जसविंदर के बयान पर आरोपी जसकरण सिंह के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed