फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Eleven teachers including Principal Corona Positive Principal Government Senior Secondary School Benewal

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीनेवाल के तीन अध्यापक कोरोना पॉजिटिव, प्रिंसिपल सहित ग्यारह अध्यापकों ने अब तक नहीं कराया टेस्ट

Mon, 01 Feb 2021 11:08 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Eleven teachers including Principal Corona Positive Principal Government Senior Secondary School Benewal
गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीनेवाल के तीन अध्यापकों के कोरोना पॉजिटिव आने बाद स्कूल में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार तबियत खराब होने के कारण एक लेक्चरार ने बंगा में कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद सात अन्य अध्यापकों ने भी कोरोना टेस्ट करवाया, इनमें से दो अध्यापकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं मौजूदा समय में स्कूल में प्रिंसिपल समेत 11 अन्य अध्यापक है, जिन्होंने अब तक कोरोना टेस्ट नहीं कराया। बता दें कि स्कूल में करीब पांच सौ छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रिंसिपल शशि विज ने बताया कि सूचना मिलते ही सेहत विभाग को सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा नान बोर्ड की कक्षाओं को बंद कर दिया गया है ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके। पीएचसी पोसी के एसएमओ डॉ. रघुवीर सिंह ने कहा कि दो टीमों को स्कूल में कोरोना टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। वायस ऑफ दा पीपल एनजीओ के को- कन्वीनर राकेश कुमार ने कहा कि प्रशासन को तुरंत ध्यान देना चाहिए और कम से कम पंद्रह दिनों के लिए स्कूल को बंद कर देना चाहिए। विद्यार्थियों ऑनलाइन पढ़ाई करवाने का प्रबंध करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed