Jalandhar: जालंधर में पुलिस जवानों से भरी बस पर गिरी बिजली की तार, बाल-बाल बचे 40 जवान
जालंधर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके मॉडल टाउन में सोमवार को पुलिस के करीब 40 जवानों से भरी बस पर बिजली की तार टूट कर गिर गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके मॉडल टाउन में सोमवार को पुलिस के करीब 40 जवानों से भरी बस पर बिजली की तार टूट कर गिर गई। हालांकि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मॉडल टाउन में बिजली के तार में फंसी पंजाब पुलिस की बस में बैठे जवान ड्यूटी के लिए जा रहे थे। पंजाब एंड सिंध बैंक के पास बस के ऊपर बिजली की तार टूटकर गिर गई। इससे बस बीच रोड फंस गई। गनीमत रही कि किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। आनन-फानन में सभी जवान नीचे उतरे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही बैंक के पास पहुंची तो तार टूटकर बस की छत पर आ गिरी। बस स्पीड में थी, जिससे बिजली का एक पोल भी टूट कर गिर गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अगर नंगी तार होती तो बस में करंट उतर सकता है, जिससे भारी जानमाल का नुकसान हो सकता था। बाजार के लोगों ने कहा कि बिजली बोर्ड के अधिकारियों से कई बार कह चुके हैं कि तार को ऊपर किया जाए, लेकिन वे इसे टाइट ही नहीं कर रहे हैं। बड़ी शिकायतों के बाद पिछले साल की बिजली विभाग ने केबल बदली थी लेकिन वह एक साल ही नहीं काट सकी। बिजली विभाग जांच करेगा कि केबल टूट कर गिरी या बस में फंसने के कारण टूटी है, अगर केबल फंसी हुई थी तो बस क्यों नहीं रोकी गई क्योंकि वहां बिजली का एक पुल भी टूटा है जिससे शहर के सबसे पॉश इलाके की बिजली अब घंटों बंद रहेगी। पुलिस और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। थाना छह के प्रभारी परमदीन खान ने बताया कि पुलिस मुलाजिम शहर में नेताओं की बैठक में सुरक्षा देने के बाद वापस लौट रहे थे जिस दौरान यह हादसा हुआ, इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।