{"_id":"574976e44f1c1b3207691bba","slug":"electric-current-wife-died-husband-serious-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट लगने से पत्नी की मौत, किसान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट लगने से पत्नी की मौत, किसान जख्मी
ब्यूरो,अमर उजाला/फिरोजपुर
Updated Sat, 28 May 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में काम कर रहे पति (किसान) के लिए चाय लेकर गई एक महिला की करेंट लगने से मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह घटना थाना मक्खू के अंतर्गत गांव घुदूवाला में शनिवार सुबह सात बजे घटी।
मृतक नौजवान किसान कुलवंत सिंह (24) के पिता कश्मीर सिंह, ब्लाक समिति मेंबर जगजीत सिंह ने बताया कि कुलवंत खेतों को पानी लगाने के लिए तड़के चला गया था। सुबह सात बजे कुलवंत की पत्नी कर्मजीत कौर (22) उसके लिए चाय लेकर गई थी। कुलवंत को चाय से पहले पानी पिलाने के लिए ट्यूबवेल से कर्मजीत कौर पानी भरने लगी तो उसे जबरदस्त करेंट लगा।
कर्मजीत कौर को बचाने के लिए कुलवंत ने प्रयास किया तो उसे भी जबरदस्त करेंट लगा और बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। दोनों को जख्मी हालत में अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही कर्मजीत कौर ने दम तोड़ दिया। कुलवंत सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है। बलविंदर सिंह ने बताया कि कर्मजीत कौर की छह माह की बच्ची है, जिसे घर छोड़कर खेतों में गई थी। उक्त दुखभरा समाचार सुनकर गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।