फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   electicity cut become a problem

बाजार में बिजली पोल लगाने के चलते विधायक व दुकानदारों में हुई तल्खी

Wed, 23 Jun 2021 08:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
electicity cut become a problem
जालंधर। जालंधर के रैणक बाजार व अन्य इलाकों में स्मार्ट सिटी के तहत बिजली की तारों के जाल हटाने का कार्य किया जाना है। इस कार्य के शुरू होने में देरी होेने के चलते कांग्रेसी विधायक राजिंदर बेरी व पार्षद शैरी चड्ढा ने कुछ दिन पहले पावरकॉम ऑफिस के बाहर धरना भी दिया था।
विज्ञापन

इसके चलते जब बुधवार को बिजली कर्मी बिजली की तारों के जाल को हटाने के लिए बाजार में खंभे लगाने पहुंचे तो दुकानदारों ने इसका विरोध जताते हुए काम रुकवा दिया। आखिरकार बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पार्षद शैरी चड्ढा व विधायक राजिंदर बेरी को भी बुला लिया। इन दोनों नेताओं के लाख समझाने के बाद भी दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे खंभा लगने देने की हामी नहीं भरी। दुकानदारों का कहना था कि जहां पुराने खंभे लगे हैं, उसी जगह पर ही नए खंभे लगाएं जाएं।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदारों के हक में मानवाधिकार संगठन के प्रधान शशि शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने भी दुकानों के आगे खंभे लगाने का विरोध किया। शशि शर्मा का कहना था कि अगर लोगों को खंभे नहीं चाहिए तो उनकी दुकानों के आगे जबरदस्ती क्यों लगाए जा रहे हैं। विभाग इन बिजली की तारों को अंडरग्राउंड कर दें। इस बात को लेकर मानवाधिकार संगठन के प्रधान शशि शर्मा व पार्षद शैरी चड्ढा के बीच काफी बहसबाजी हुई। दोनों कांग्रेसी नेताओं के काफी समझाने के बाद भी जब दुकानदार नहीं मानें तो उन्होंने दुकानदारों को कहा कि अगर प्रोजेक्ट पूरा नहीं करवाना है तो वे हमें लिखकर दे दें, हम प्रोजेक्ट रद्द करवा देंगे। फिलहाल तनावपूर्ण हालात देखकर सीनियर अफसरों की अगुवाई में बाजार में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed