फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ED preparing to bring Channi under investigation through Honey

हनी के जरिये चन्नी को जांच के दायरे में लाने की तैयारी कर रहा ईडी, अधिकारियों को आशंका अधिकारियों के तबादले करके भी जमा किया पैसा

Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
ED preparing to bring Channi under investigation through Honey
जालंधर। सीएम चन्नी के भतीजे हनी की गिरफ्तारी का घटनाक्रम ऐसे वक्त में हुआ है जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी राज्य में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने की तैयारी कर रहे थे। गांधी के रविवार को लुधियाना में अपनी डिजिटल रैली के दौरान यह घोषणा करने की उम्मीद है और चन्नी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार में सबसे आगे बताया जा रहा है। ऐसे में ईडी ने चन्नी के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है और हनी के जरिये चन्नी तक पहुंचने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

ईडी ने आशंका जताई है कि करीब 3 करोड़ रुपये ट्रांसफर-पोस्टिंग के जरिये कमाए गए। इसके अलावा अन्य पैसे अवैध खनन के जरिये कमाए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक हनी ने सर्च के दौरान अपने बयान में कहा था कि लुधियाना में मिले 4.09 करोड़ रुपये, संदीप कुमार के ठिकाने पर मिले 1.99 करोड़ रुपये और मोहाली में मिले 3.89 करोड़ रुपये का संबंध उनसे है। उन्होंने यह भी कबूल किया है कि उन्होंने यह सारे पैसे माइनिंग से जुड़ी फाइलों को क्लीयर कर और अधिकारियों का ट्रांसफर करवा कर बनाए हैं। ईडी के उच्चाधिकारी सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच का दायरा बढ़ाया जा रहा है। हनी के यहां से दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी गहराई से जांच की जा रही है। जांच के दायरे में चन्नी के निकटवर्ती रिश्तेदार राडार पर लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed