{"_id":"5f4e99888ebc3e54b86e449c","slug":"e-rickshaw-driver-strangled-to-death-tanda-news-mbd361169944","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालक की रस्सी से गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। ई-रिक्शा चालक की उसके पहचान के दो लोगों ने शराब के नशे में रस्सी गला घोंटकर हत्या कर दी। ई-रिक्शा चालक 30 अगस्त से गायब था। उसका शव मंगलवार को पुलिस ने बरामद किया। पुलिस ने उसकी हत्या के दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं ई-रिक्शा चालक के परिजनों का कहना है कि लूट के प्रयास में हत्या हुई है।
क्षेत्र के ग्राम अब्बासनगर निवासी बलवीर (35) ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। रविवार को वो सुबह नौ बजे ई-रिक्शा लेकर निकला, लेकिन घर वापस नहीं आया। उसकी पत्नी ने टांडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने उसकी हत्या का खुलासा कर दिया। सीसीटीवी फुटेज में वह दो लोगों के साथ जाता हुआ दिखाई दिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की। गिरफ्तार किए गए जयवीर और उमेश ने पुलिस को बताया कि तीनों ई-रिक्शा से रामपुर गए थे। जहां पर उन्होंने शराब पी। उसके बाद उन्होंने कोतवाल क्षेत्र के ग्राम प्राणपुर में स्थित पुल के पास फिर से शराब पी। जहां पर तीनों में झगड़ा हो गया और जयवीर तथा उमेश ने रस्सी से गला घोंटकर बलवीर की हत्या कर उसका शव तथा रिक्शा वहीं झाड़ियों में छुपा दिया। उधर जब रात तक बलवीर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसको ढूंढना शुरू किया, लेकिन बलवीर का कहीं पता नहीं चल पाया। जब परिवार वालों ने जयवीर और उमेश से बलवीर के बारे में पूछा तो उन्होंने जानकारी होने से मना कर दिया। जिसपर बलवीर की पत्नी गीता ने सोमवार को कोतवाली में बलवीर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुलिस ने जब जांच शुरू ली तो ग्राम निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसने बलवीर को उमेश और जयवीर के साथ रामपुर के तोपखाना स्थित चौराहे पर रविवार को देखा था। जब पुलिस ने तोपखाना स्थित चौराहे की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखीं तो उसमें बलवीर के साथ उसके रिक्शे पर जयवीर और उमेश बैठे दिखाई दिए। जिसपर पुलिस ने दोनों आरोपियों को लालपुर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस को ग्राम प्रणपुर के पुल के पास झाड़ियों से बलवीर का शव और रिक्शा मिल गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एएसपी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि ई-रिक्शा चालक की हत्या उसके दो जानने वालों रस्सी से गला घोंटकर की है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से रस्सी, ई-रिक्शा भी बरामद हो गई है।