फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Drunken youth enters school with sword

नशे में धुत्त तलवार लेकर स्कूल में घुसे व्यक्ति ने अध्यापिकाओं से की गाली-गलौज

Sun, 16 Feb 2020 10:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Drunken youth enters school with sword
थाना आरिफके के अंतर्गत गांव धीरा-घारा स्थित सरकारी हाईस्कूल में नशे में धुत एक व्यक्ति तलवार लेकर घुस गया और जमकर हंगामा किया। जब अध्यापिकाओं ने आरोपी का विरोध किया तो उसने गाली-गलौच शुरू कर दी। स्कूल पहुंचे पुलिस मुलाजिमों के साथ भी आरोपी ने दुर्व्यवहार किया। थाना आरिफके पुलिस ने रविवार को शिक्षक योगेश तलवाड़ की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षक योगेश तलवाड़ ने पुलिस को बताया कि शनिवार को पौने तीन बजे के करीब आरोपी हरजिंदर सिंह नशे की हालत में स्कूल के अंदर तलवार लेकर घुस गया। जब अध्यापिका रुपिंदर कौर ने आरोपी का विरोध किया तो उसने अध्यापिकाओं के साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। उसके बाद आरोपी स्कूल की रसोईयां महिला कर्मी बलजिंदर कौर के साथ झगड़ा करने लगा। उसी समय स्कूल स्टाफ ने पुलिस को सूचित किया। जैसे ही पुलिस स्कूल पहुंची आरोपी ने पुलिस मुलाजिमों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। पुलिस मुलाजिम उसे बड़ी मुश्किल से काबू कर अपने साथ ले गए। आरोपी का रसोइयां महिला से विवाद चल रहा था। मामले की जांच कर रहे एएसआई रमेश मसीह के मुताबिक आरोपी हरजिंदर को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed