फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   drugs, mla, arrest

नशीले पाउडर सहित पार्षद गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sat, 04 Jul 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ जोरदार मुहिम चलाकर एक ही दिन में
विज्ञापन
विभिन्न थानों में नशा तस्करी के 14 केस दर्ज करते हुए कोटकपूरा के एक पार्षद समेत 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


पुलिस के अनुसार सीआईए स्टाफ के एएसआई परमजीत सिंह ने कोटकपूरा के जैतो रोड से वहां के नगर पार्षद राजविंदर सिंह को 300 ग्राम नशीले पाउडर समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने पार्षद के खिलाफ आपराधिक घटनाओं में भगोड़े चल रहे आरोपियों को पनाह देने के आरोप में एक अलग केस भी दर्ज किया है।


अन्य मामलों में सीआईए स्टाफ के एएसआई सुरिंदर सिंह ने फरीदकोट निवासी लखवीर सिंह को 250 ग्राम, कोतवाली पुलिस के एएसआई जगदेव सिंह ने संजय नगर निवासी रिंकू सिंह को 100 ग्राम, सदर फरीदकोट के एएसआई रूपिंदर सिंह ने गांव घुगियाना निवासी वरिंदरजीत सिंह को 70 ग्राम, एएसआई हरइंद्र सिंह ने घुगियाना निवासी संदीप कुमार को 100 ग्राम, एएसआई तेजिंदर सिंह ने गांव भाग सिंह वाला निवासी मनप्रीत सिंह को 60 ग्राम नशीले पाउडर और एएसआई परमजीत सिंह ने गांव किलानौ निवासी एक युवक को 700 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया।


इसी तरह कोटकपूरा पुलिस के एएसआई कुलवंत सिंह ने गांव सरावां निवासी दो भाइयों गुरतेज सिंह व अंगरेज सिंह को 1 किलो, एएसआई कश्मीर सिंह ने जीवन नगर निवासी वीरपाल सिंह को 50 ग्राम, एएसआई गुरमीत सिंह ने चोपड़ा बाग निवासी संदीप सिंह को 50 ग्राम और एसआई राम सिंह ने गांव हरीनौ निवासी हरविंदर सिंह को 100 ग्राम नशीले पाउडर समेत काबू किया।


उधर जैतो के एएसआई जगपाल सिंह ने गांव चंदभान निवासी भिंदर सिंह को 7 किलो चूरापोस्त और थाना बाजाखाना के एएसआई बलदेव सिंह ने गांव पंजगराईं कलां निवासी रणजीत सिंह को 220 ग्राम अफीम और 200 ग्राम नशीले पाउडर रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में सादिक पुलिस के एएसआई कुलदीप कुमार ने गांव किंगरा निवासी जगन सिंह को 1 किलो चूरापोस्त समेत गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed