फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Drug smuggler house demolished with JCB in Jalandhar

Punjab:जालंधर में नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, काली कमाई से बना मकान ढहाया, महिला तस्कर पर भी होगी कार्रवाई

Sun, 02 Mar 2025 03:46 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 02 Mar 2025 03:46 PM IST
सार

पंजाब के जालंधर में नशा तस्कर के घर पर बुलडोजर चलाकर ढहाया गया है। तस्कर ने नसे की सप्लाई कर काली कमाई से यह मकान बनाया था। पुलिस ने रविवार को घर को जेसीबी की मदद से ढहा दिया। 

विज्ञापन
Drug smuggler house demolished with JCB in Jalandhar
नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सरकार अब तस्करों की काली कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर बुलडोजर चला रही है। जालंधर के फिल्लौर के गांव खानपुर में नशा तस्करों द्वारा नशे की कमाई से बनाई गई संपत्तियों को ध्वस्त किया गया है। पुलिस की तरफ से दो नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाकर गिराया गया है। 
विज्ञापन


जालंधर के एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खाख ने बताया कि नशा सप्लायर्स ने दो गांवों में अवैध रूप से कब्जा कर मकान बनाए थे। नशा तस्कर जसवीर शीरा ने यहां एक घर बनाया था, जिसे गिरा दिया गया है। एक अन्य गांव में एक महिला तस्कर ने मकान बनाया था, उसे भी जल्द ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
राज्य पुलिस नशा तस्करी से अर्जित संपत्तियों को जब्त और नष्ट करने के अभियान को लगातार आगे बढ़ा रही है। प्रशासन का कहना है कि नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed