फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Drug smuggler arrested with heroin in Jalandhar

Jalandhar: पाकिस्तान से लाई नौ किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय तस्कर जोगा सिंह से जुड़ा है

Thu, 07 Sep 2023 03:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 03:33 PM IST
सार

एसएसपी मुखविंदर सिंह ने कहा कि मनकीत काफी समय से तस्करी में शामिल है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके पाकिस्तान में काफी लिंक है, जहां से वह हेरोइन लेता है। उन्होंने खुलासा किया कि आरोपी अच्छे घरों के युवकों को इस काम में शामिल करता है, जिन पर कोई केस दर्ज नहीं होता। 

विज्ञापन
Drug smuggler arrested with heroin in Jalandhar
नशा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर देहात की थाना गोराया पुलिस ने पाकिस्तान से लाई 9 किलो हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी मुखविंदर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले खुफिया इनपुट पर पुलिस ने लुधियाना के अंतरराष्ट्रीय तस्कर जोग सिंह को गिरफ्तार किया था, उसी से आरोपी की जानकारी मिली थी। 

विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार को तस्कर मनकीत ताली निवासी फाजिल्का को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने जोगा सिंह को पाकिस्तान भेजकर यह हेरोइन मंगवाई थी। इस मामले में पुलिस ने मनकीत काली को गिरफ्तार करके उससे 9 किलो हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Raghav-Parineeti: चंडीगढ़ में होगी परिणीति-राघव चड्ढा की रिसेप्शन, पंजाबी रीति रिवाज से बंधेंगे बंधन में
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनकीत काफी समय से तस्करी में शामिल है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके पाकिस्तान में काफी लिंक है, जहां से वह हेरोइन लेता है। उन्होंने खुलासा किया कि आरोपी अच्छे घरों के युवकों को इस काम में शामिल करता है, जिन पर कोई केस दर्ज नहीं होता। 


अभी तक की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी के साथ कुल 6 लोगों ने मिलकर 50 किलो हेरोइन मंगवाई थी। जिसे आपस में इन्होंने 8-8 किलो बांट ली थी, लेकिन आरोपी काली और अन्य काबू किए गए आरोपी के पास से 9 किलो हेरोइन पकड़ी गई। इसमें पहले कुल 22 किलो हेरोइन पकड़ी जा चुकी है। 

उन्होंने कहा कि एक अन्य व्यक्ति मेहतपुर से पकड़ा गया था, जिससे आधा किलो हेरोइन पकड़ी गई थी। ऐसे में कुल साढ़े 31 किलो हेरोइन बरामद की जा चुकी है। इसमें अब तक 4 आरोपियों को काबू कर लिया गया है, जबकि 2 अन्य की तलाश जारी है। जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान में हवाले के जरिए पैसे भेजता है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड लिया है ताकि इस मामले में और भी कई बड़े खुलासे हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed