फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Drug addiction miscreants killed Chetan Dumra Ferozepur police registered case accused

फिरोजपुर में चेतन डूमरा की हत्या करने वाले दो बदमाशों के घर से मिला नशा, पुलिस ने किया दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 23 Jan 2021 04:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 04:41 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction miscreants killed Chetan Dumra Ferozepur police registered case accused
फिरोजपुर। ताबड़तोड़ गोलियां दागकर केला व्यापारी चेतन डूमरा की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार दो बदमाशों के घर से पुलिस ने नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों पर पहले भी हेरोइन बेचने के आरोप में केस दर्ज हैं। थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी साजन उर्फ माली वासी बस्ती भट्टियां वाली और साहिल उर्फ टिंडी ने चार जनवरी को केला व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने कुछ दिन के बाद उक्त दोनों आरोपियों को अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान साजन ने स्वीकार किया कि वह हेरोइन बेचने का धंधा भी करता है। उसने हेरोइन अपने घर में छिपाकर रखी है। पुलिस ने घर में छापा मारकर वहां से 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन

इसी तरह आरोपी साहिल ने पूछताछ में बताया कि उसने बड़ी मात्रा में नशे की गोलियां खरीदकर अपने घर पर रखी हैं। पुलिस ने साहिल के घर पर छापा मारकर वहां से 2400 नशीली गोलियां बरामद की हैं। साहिल पर पहले भी नशीले पदार्थ बेचने संबंधी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed