फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Drug addict husband did not return the loan, accused raped his wife

फिरोजपुर में हैवानियत: नशेड़ी पति ने उधार नहीं चुकाया... आरोपियों ने मारपीट के बाद पत्नी से किया दुष्कर्म

Tue, 03 Sep 2024 11:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Tue, 03 Sep 2024 11:07 PM IST
सार

पीड़िता के पति ने आरोपियों से कुछ पैसा उधार लिया था। जब महिला घर में अकेली थी तो आरोपी पैसे मांगने आए। मना करने पर आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Drug addict husband did not return the loan, accused raped his wife
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजपुर में नशेड़ी पति की ओर से उधारी नहीं लौटाने पर दो लोगों ने उसकी पत्नी के साथ हैवानियत की। आरोपियों ने पहले महिला के साथ मारपीट की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पीड़िता (30) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पति को नशे की लत है। इस कारण वह घर से कहीं चला गया। उसके पति ने आरोपी बगीचा सिंह व मलकीत सिंह से उधार पैसे लिए होंगे। दोनों आरोपी उसके घर आ गए। वह घर पर अकेली थी। उक्त आरोपी उससे उधारी मांगने लगे। 
विज्ञापन


इस पर पीड़िता ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं। इसके बाद आरोपी उसके साथ गाली-गलौच करने लगे और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का देवर घर पहुंचा तो उसने आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आरोपी बगीचा सिंह व मलकीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed