फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Drinking water crisis deepens canalization change Daulatpura Malukpura Minors

नहरबंदी से पेयजल संकट गहराया, दौलतपुरा व मलूकपुरा माइनरों का डिजाइन बदलने के लिए की गई है नहरबंदी

Mon, 28 Dec 2020 04:29 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens canalization change Daulatpura Malukpura Minors
अबोहर। 1976-77 में निर्मित ‘वी’ आकार वाली नहरों को ‘यू’ आकार में बनाने के लिए अबोहर से गुजरने वाली मलूकपुरा और दौलतपुरा माइनरों को 15 दिसंबर से 14 जनवरी 2021 तक के लिए बंद किया गया है। दोनों माइनरों के पुनर्निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है। वहीं नहरबंदी के करीब 15 दिनों बाद ही गांवों में पेयजल संकट गहराने लगा है।
विज्ञापन

करीब साढ़े 6 फुट गहरी वी आकार वाली मलूकपुरा और दौलतपुरा माइनरों की कार्यक्षमता करीब 25 वर्ष की थी। करीब 43 वर्षों से क्षेत्र की जमीन को सिंचाई पानी देने वाली यह दोनों माइनरें अब जर्जर हालत में पहुंच गईं है। विभाग ने इन्हें यू आकार में बनाने के लिए एक माह की नहरबंदी की गई है। विभाग के एक्सईएन मुख्तयार सिंह राणा ने बताया कि 13-13 किमी तक निर्माणाधीन मलूकपुरा व दौलतपुरा माइनरों पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य कंप्यूटराइज्ड मशीनों से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब नहर की गहराई साढ़े 6 फुट से घटाकर साढ़े 4 फुट रखी गई है और चौड़ाई में बढ़ोत्तरी की गई ह, जिससे नहर की सफाई करना आसान होगा। इसके साथ ही नवनिर्मित नहर की कार्यक्षमता करीब 50 वर्ष है।
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि रवी फसलों को फिलहाल पानी की जरूरत नहीं है। गांवों में पेयजल संकट के बारे में उन्होंने कहा कि नहरबंदी शुरू करने से पहले ही उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचना दी थी ताकि वे वाटर वर्क्स के जलाशयों में पानी का यथासंभव संचय कर सकें। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी के बाद नहरों में पानी छोड़ दिया जाएगा। चार दशक पूर्व बनी इन दोनों माइनरों के किनारे पूरी तरह से जर्जर हो चुके थे। आए दिन यह माइनर टूटने फसलों को नुकसान होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed