{"_id":"6a5716e7fc28d205a10569ff","slug":"dispute-over-wire-leads-to-attack-by-neighbors-using-swords-jalandhar-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: तार को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसियों ने तलवार, कड़े और डंडों से किया हमला; महिलाओं समेत कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: तार को लेकर हुआ विवाद, पड़ोसियों ने तलवार, कड़े और डंडों से किया हमला; महिलाओं समेत कई घायल
Wed, 15 Jul 2026 10:43 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:43 AM IST
सार
सिविल अस्पताल के बाहर पूरी वारदात हुई। वहीं माैके से 50 मीटर दूर स्थित पुलिस स्टेशन से कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा जिससे कई सवाल खड़े हो गए। सभी घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
जालंधर में एक दूसरे से भिड़ते आरोपी
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
जालंधर के वार्ड नंबर-8 स्थित एक रिहायशी इलाके में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर के बाहर लगी तार को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते दो पड़ोसी पक्षों के बीच खूनी झड़प में बदल गई।
आरोप है कि रोहित, गोलू और उनके साथियों ने तलवार, कड़े, लाठी-डंडों और अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं को भी निशाना बनाया गया, जिनमें एक महिला के सिर और नाक पर गंभीर चोटें आईं।
बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला किया गया, जिससे एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। सिविल अस्पताल के बाहर पूरी वारदात हुई। वहीं माैके से 50 मीटर दूर स्थित पुलिस स्टेशन से कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा जिससे कई सवाल खड़े हो गए। सभी घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी, लेकिन समय पर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे विवाद और बढ़ गया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।