फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Dispute over parcel in post office

डाकघर में पार्सल को लेकर विवाद

Fri, 17 Jun 2022 09:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Dispute over parcel in post office
जालंधर। शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब जालंधर डाकघर की मुख्य शाखा में पार्सल जमा करवाने आए युवक ने काउंटर पर जमकर हंगामा किया। डाकघर के कर्मचारी ने उक्त युवक को कहा कि आपके पार्सल की पैकिंग नियमानुसार नहीं है हम नहीं भेज सकते। इस पर भड़के युवक ने फोन निकाला और सीनियर पोस्टमास्टर के कमरे में वीडियो बनाते हुए घुसा और पूछने लगा ऐसे डीलिंग की जाती है।
विज्ञापन

दरअसल हंगामा करने वाला युवक अनमोल अरोड़ा वासी ऊधम सिंह नगर जिस तरह की पैकिंग में पार्सल लेकर आया था वह मानकों पर खरा नहीं है, इस पर पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों ने दोबारा बड़े डिब्बे में पैकिंग करवाने के लिए कहा था। दूर से आने की बात कह अनमोल पार्सल को ऐसे ही भेजने की बात कहने लगा। जब काफी देर तक ना-नुकुर हुई तो बहस शुरू हो गई। स्टाफ ने युवक को सीनियर पोस्टमास्टर के पास भेज दिया। कमरे के अंदर बैठे सीनियर पोस्ट मास्टर भीम सिंह पांचाल और कर्मचारी अंशु वर्मा से मिलने पहुंचे अनमोल ने लात मारते हुए दरवाजा खोला और बोलने लगा कि लोगों के साथ ऐसे डील करते हैं। अनमोल ने पार्सल दिखाया तो सीनियर पोस्ट मास्टर ने भी पार्सल के पैकिंग का साइज छोटा होने की बात कही। इसके बाद बहस शुष् हुई और दोनों के बीच हाथापाई हो गई। इसमें पोस्टमास्टर के शर्ट का बटन टूट गया और साथ खड़े कारिंदे की शर्ट फट गई।
विज्ञापन

अनमोल ने धमकी देते हुए कहा कि उसकी पहचान विधायक से है, वह देख लेगा। इधर आवाजें सुनकर बाहर से स्टाफ आ गया और उधर अनमोल ने भी लोगों को बुला लिया। करीब दो घंटे तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनमोल और उसके भाई अक्षय अरोड़ा को पकड़ लिया। जैसे ही थाने ले जाने लगे तो राजनीतिक नेता भी पहुंच गए और दबाव में राजीनामा करवा दिया गया। उधर, थाना बारादरी के प्रभारी इंस्पेक्टर रुपिंदर सिंह ने कहा कि माफीनामे के बाद सीनियर पोस्ट मास्टर ने बयान वापस ले लिए, जिस कारण उक्त युवकों को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीमाना : मुझसे गलती हो गई माफ कर दो: अनमोल
भविष्य खराब न हो इसलिये माफ कर रहा हूं: भीम सिंह
हाथापाई के बाद जब बात राजीनामे तक पहुंची तो अनमोल ने लिखित में दिया कि मैं और मेरे साथियों की ओर से जो गलती की गई है इसके लिए सीनियर पोस्टमास्टर भीम सिंह और अंशु से माफी मांगता हूं। भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं होगी और सरकारी अफसरों का सम्मान करेंगे।

इधर, सीनियर पोस्टमास्टर ने भी पुलिस को कार्रवाई न करने के लिए एक आवेदन दिया, जिसमें कहा मैं भीम सिंह पांचाल सीनियर पोस्टमास्टर जीपीओ जालंधर, मेरे और साथी कर्मचारी के साथ कुछ बच्चों ने बदतमीजी की। मैं उनके भविष्य को देखते हुए कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहता। गलती करने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के माफी के बाद मैं अपने बयान वापस लेता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed