फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   direct flight to mumbai from jalandhar will run daily from 20th november

जालंधर से चलेगी मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट, 20 नवंबर से आदमपुर से सेवा शुरू

Fri, 06 Nov 2020 08:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 08:38 PM IST
विज्ञापन
direct flight to mumbai from jalandhar will run daily from 20th november
जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट से रोजाना मुंबई के लिए फ्लाइट उड़ान भरेगी। जबकि दिल्ली व जयपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन हवाई सेवा मिलेगी। स्पाइसजेट एयरलाइन ने 20 नवंबर से नई सारिणी तैयार की है, जिसमें मुंबई के लिए आदमपुर से रोजाना हवाई सेवा शुरू करने की बात कही गई है। आदमपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को उड़ान भरा करेगी। मंगलवार, बुधवार एवं वीरवार को आदमपुर-जयपुर की फ्लाइट चलेगी।
विज्ञापन

विंटर शेड्यूल 20 नवंबर से लागू होने जा रहा है और 27 मार्च तक लागू रहेगा। मुंबई से आने वाली फ्लाइट रोजाना दोपहर 1:35 पर आदमपुर में लैंड करेगी और 2:05 पर वापस मुंबई के लिए रवाना हो जाएगी। शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को दिल्ली से आने वाली फ्लाइट सुबह 10:30 बजे आदमपुर में लैंड करेगी और 11 बजे वापस दिल्ली रवाना हो जाएगी। इसी तरह मंगलवार, बुधवार एवं वीरवार को जयपुर से आने वाली फ्लाइट सुबह 8:30 बजे आदमपुर में लैंड करेगी और 9:05 पर वापस जयपुर के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन

इससे पंजाब के उन लोगों को काफी फायदा मिलेगा, जो कारोबार के सिलसिले में मुंबई व आसपास के इलाकों में जाते हैं। अभी तक दिल्ली से फ्लाइट बदलनी पड़ती थी, अब सीधी सेवा मिलने से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed