फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Devotees of Baba Murad Shah Dera came out in support of Punjabi singer Gurdas Maan

पंजाबी गायक गुरदास मान के समर्थन में उतरे बाबा मुराद शाह डेरे के भक्त

Sun, 05 Sep 2021 08:08 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
Devotees of Baba Murad Shah Dera came out in support of Punjabi singer Gurdas Maan
जालंधर। पंजाबी गायक गुरदास मान के समर्थन में अब बाबा मुराद शाह जी डेरे के भक्तों ने सिख जत्थेबंदियों के खिलाफ रविवार को हाईव जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सिख जत्थेबंदियों के कुछ सदस्यों ने डेरा प्रमुख साईं लाडी शाह जी के खिलाफ अपशब्द कहे हैं। इसलिए उन सिखों पर भी कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि गुरदास मान के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द की जाए। अगर केस रद्द नहीं किया तो साईं लाडी शाह जी के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले सिख जत्थेबंदियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि सिखों के प्रदर्शन के दौरान डेरे ने अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा था कि पूरे मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए सिख समाज डेरे और साईं जी के बारे में कोई विवादित बयानबाजी न करे, जिससे डेरे के भक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हों। इसे लेकर एक वीडियो भी जारी की गई थी। अब डेरा समर्थकों के धरने से यह मामला एक बार फिर तूल पकड़ता दिख रहा है। बता दें कि हाल ही में नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह में संपन्न हुए मेले के दौरान गायक गुरदास मान ने साईं लाडी शाह जी को सिख गुरु श्री अमरदास का वंशज बताया था। इसके बाद से वह सिख संगठनों के निशाने पर आ गए थे और सिख संगत में भारी रोष फैल गया था। अगले दिन गुरदाम मान ने वीडियो जारी करके माफी मांग ली थी। हालांकि उसे सिख संगठनों ने नकार दिया था। उन्होंने लगातार चार दिन तक एसएसपी आफिस का घेराव करके गुरदास मान पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। जब पुलिस से मामला नहीं सुलझा तो उन्होंने रामा मंडी के पास जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने नकोदर थाने में गुरदास मान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed