{"_id":"63751b04adfb1c2ccc4f6a67","slug":"dera-premi-massacre-police-remand-of-both-minor-shooters-of-haryana-for-5-days-faridkot-news-pkl468509367","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रेमी हत्याकांड : हरियाणा के दोनों नाबालिग शूटरों का 5 दिन का पुलिस रिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेरा प्रेमी हत्याकांड : हरियाणा के दोनों नाबालिग शूटरों का 5 दिन का पुलिस रिमांड
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। बरगाड़ी बेअदबी केस के आरोपी व डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रेमी प्रदीप सिंह कटारिया की हत्या मामले में जिला पुलिस ने केस में नामजद हरियाणा के दोनों नाबालिग शूटरों को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। उन्हें दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने घटना से अगले दिन 11 नवंबर को रोहतक के एक अन्य शूटर जतिंदर जीतू के साथ गिरफ्तार किया था।
दोनों नाबालिगों को जिला पुलिस ने दिल्ली से लाकर यहां के बाल सुधार गृह में बंद करवाया जहां पर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट कम जेएमआईसी अजयपाल सिंह की केस की सुनवाई की गई। पुलिस के आग्रह पर बोर्ड ने दोनों नाबालिगों को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार डेरा प्रेमी हत्याकांड में दो दिन पहले सोमवार रात जिला पुलिस ने फरीदकोट जेल के एक हवालाती व मोगा के गांव मुनावां निवासी हरजिंदर सिंह राजू को भी चार दिन के रिमांड पर लिया था और हरियाणा के तीसरे शूटर जतिंदर जीतू को हिरासत में लेने के लिए जिला पुलिस की एक टीम दिल्ली पहुंची हुई है। अब तक पूरे घटनाक्रम में दो शूटरों के अलावा दो साजिशकर्ताओं को नामजद किया जा चुका है और घटना की पड़ताल के तहत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ताकि हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं को उजागर किया जा सके।
विज्ञापन
इस मामले में फरीदकोट रेंज के आईजी प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि जिला पुलिस की कई टीमें केस को सुलझाने में जुटी हुई हैं और हत्याकांड की साजिश रचने से लेकर उसे अंजाम देने, आरोपियों को पनाह देने के साथ किसी भी तरह की भूमिका निभाने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।