फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   depo

बहुचर्चित डिपो घोटाले में जालंधर के डीसी समेत तीन अधिकारी तलब

Sat, 04 Jun 2016 04:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर Updated Sat, 04 Jun 2016 04:22 PM IST
विज्ञापन
depo
highcourt
बहुचर्चित डिपो घोटाले में हाईकोर्ट ने खुराक सप्लाई विभाग के सचिव, डीसी जालंधर, जिला खुराक सप्लाई अधिकारी को समन कर 16 अगस्त को पेश होने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


याचिका दायर करने वाले अभिषेक ने यह कहकर सीबीआई जांच की मांग की थी कि प्रदेश कांग्रेस महासचिव मनोज अरोड़ा के कई आईएएस और कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ नजदीकी संबंध हैं, जिस वजह से इंसाफ नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर को 18 मार्च 2014 को कांग्रेस नेता मनोज अरोड़ा के खिलाफ जांच के लिए कहा गया था। शिकायतकर्ता का तर्क था कि कांग्रेस नेता मनोज अरोड़ा ने मॉडल टाउन स्थित अपने खुराक सप्लाई डिपो में गरीबों के लिए आए सरकारी अनाज और तेल का गबन किया है। जून 2012 में नगर निगम ने मॉडल टाउन स्थित मनोज अरोेड़ा की बिल्डिंग का निर्माण रुकवा दिया था। इसी में सरकार की ओर से आबंटित राशन डिपो चलाया जा रहा था। वहां पर फिजिकल रूप से डिपो नहीं था, न ही लोगों को राशन और तेल दिया जा रहा था। लेकिन सरकारी रिकार्ड में डिपो चलता रहा और मनोज अरोड़ा हर माल 30 क्विंटल गेहूं व  600 लीटर मिट्टी का तेल गरीबों को बांटने के लिए सरकार से लेते रहे। यह गोेलमाल सितंबर 2013 तक लगातार चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सरकार ने प्रदेश के सभी डिपो पर गेहूं की सप्लाई बंद कर दी। डीसी जालंधर ने शिकायत मिलने के बाद डिपो मालिक मनोज अरोड़ा से डिपो और राशन कार्ड का रिकॉर्ड तलब किया। मनोज अरोड़ा ने पुलिस से शिकायत की कि उसका  रेकार्ड गुम हो चुका है। उसकी पत्नी कांग्रेसी पार्षद अरुणा की तरफ से थाना  डिवीजन नंबर छह से डीडीआर नंबर 21 का 18 अप्रैल 2014 को रिकॉर्ड गुम होने की  शिकायत लिखवाई गई। इसके आधार पर डीसी ने अपनी जांच 15 अक्तूबर 2015 को फाइल कर दी। तर्क दिया कि रिकॉर्ड गुम हो चुका है और डिपो मालिक रिजाइन कर चुका है। साथ ही कहा कि खपतकारों की पहचान नहीं की जा सकती।


छह माह के बाद अब मॉडल टाउन में रहने वाले राशन कार्ड होल्डर अभिषेक भारद्वाज ने इसमें घोटाले होने की आशंका जताई। उन्होंने 20 मई को हाईकोर्ट में याचिका दायर की। इसमें खुराक सप्लाई विभाग के सचिव राजकमल चौधरी, डीसी जालंधर केके यादव, जिला खुराक सप्लाई अधिकारी नरिंदर सिंह को पार्टी बनाकर तर्क दिया गया कि राशन कार्ड खुराक सप्लाई विभाग जारी करता है और उनके पास पूरा रिकॉर्ड जमा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed