{"_id":"6155dce68ebc3e656e3c700f","slug":"dengue-belgaum-in-pathankot-427-patients-surfaced-in-september-pathankot-news-pkl4285434104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में डेंगू बेलगाम, सितंबर में ही सामने आए 427 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में डेंगू बेलगाम, सितंबर में ही सामने आए 427 मरीज
विज्ञापन
पठानकोट। कोरोना के बाद अब तेजी से फैल रहे डेंगू ने जिला प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। वीरवार को भी पठानकोट में 36 नये मामले सामने आए। जिससे इस सीजन में कुल संक्रमित मिले मरीजों का आंकड़ा 449 पहुंच गया। बड़ी बात यह है कि केवल सितंबर में ही 427 मरीज सामने आए हैं। यह आंकड़ा केवल सिविल अस्पताल में आए मरीजों का है।
डेंगू के कारण चिंताजनक हुये हालात के बीच जिला प्रशासन की बैठकों का दौर शुरू हो गया है। डीसी और एसडीएम ने सेहत विभाग के अलावा बीडीपीओ, सीडीपीओ, डीएसएसओ, नगर निगम और रोडवेज के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डेंगू से निपटने के लिए सभी विभागों की ड्यूटियां लगाई गईं।
लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने को कहा गया। वहीं, नगर निगम और सेहत विभाग ने आंगनबाड़ी वर्कर्स और सहायकों के साथ भी बैठक की। इसमें उन्हें जागरूकता का काम सौंपा गया। लघु सचिवालय में डीसी संयम अग्रवाल ने जिले के अर्बन एरिया में डेंगू के लगातार बढ़ रहे केसों को लेकर निगम को फॉगिंग करने वाली टीमों को बढ़ाकर रोजाना 15 वार्ड कवर करने को कहा।
विज्ञापन
स्लम एरिया को पहल के आधार पर कवर करवाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि जिले में रोजाना औसतन डेंगू के 30 मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में सिविल अस्पताल प्रबंधन को बेड की संख्या बढ़ाने और मच्छर दानियां उपलब्ध करवाकर वार्डों में रखने को कहा गया है। बैठक में कहा गया कि डेंगू मरीजों को सिविल अस्पताल में ईलाज से लेकर सभी दवाएं अंदर से ही मुहैया करवाई जाएं।
डेंगू को लेकर नगर निगम गंभीर: मेयर
मेयर पन्ना लाल भाटिया ने पत्रकार वार्ता में बताया कि नगर निगम डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर चिंतित और गंभीर है। पहले 7-8 वार्डों में फॉगिंग करवाई जाती थी। अब रोजाना 15 वार्डों को कवर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर में आंगनबाड़ी वर्कर्स और मोटिवेटरों की टीमें बनाई हैं। 30 टीमों में शामिल 100 से अधिक कर्मचारियों को जागरूकता की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये रोजाना 70 घरों में जाकर लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करेंगे। 7 नई फॉगिंग मशीनें भी मंगवाई गई हैं।
एक हजार से ज्यादा लोगों की हुई जांच: एपिडिमोलॉजिस्ट
जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डॉ. साक्षी ने बताया कि सिविल अस्पताल में रोजाना मरीजों की जांच की जा रही है। इस सीजन में अब तक करीब एक हजार मरीजों की जांच की जा चुकी है। जिससे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जांच न रुके इसके लिए उच्चाधिकारियों को जांच किट की डिमांड भेजी गई है।
फोटो:-2-स्वीमिंग पूल हाल में बैठक करते सेहत विभाग और नगर निगम अधिकारी।
फोटो:-2पी2-मिनी सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से बैठक करते डीसी पठानकोट।